फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: नीलामी के रेस में दिग्गजों को पछाड़ने आ रहे 4 नए खिलाड़ी, नाम सुनकर विपक्षियों का सूख जाएगा हलक

Tue, 18 Dec 2018 08:21 AM IST
Amit Saini स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
IPL
आईपीएल सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मंगलवार, 18 दिसंबर को जयपुर में होने जा रही है। इस नीलामी में फ्रेंचाइजी कुल 346 खिलाड़ियों पर दांव खेलेगी, जिसमें 226 भारतीय और 70 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में चार ऐसे खिलाड़ियों के नाम भी हैं जो आईपीएल नीलामी में पहली बार नजर आएंगे। इनके हैरतंगेज प्रदर्शन की वजह से फ्रेंचाइजी इन पर खुलकर दांव खेल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
varun chakravarthy
विजय हजारे ट्रॉफी और तमिलनाडु प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय युवा गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पर फ्रेंचाइजी बड़ा दांव लगा सकती है। टीएनपीएल में वरुण ने 240 गेंदें फेंकी थी जिसमें से उन्होंने रिकॉर्ड 125 डॉट बॉल डाले थे। इसके अलावा विजय हजारे के ग्रुप स्टेज में इस गेंदबाज 4.23 की औसत से 22 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
Shimron Hetmyer
कैरीबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर इस बार आईपीएल नीलामी के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। टीम इंडिया के हालिया दौरे पर हेटमायर ने ताबड़तोड़ रन बनाए थे। हेटमायर ने 50 से ज्यादा की औसत से वन-डे सीरीज में 259 रन बनाए थे। इस खिलाड़ी के लिए फ्रेंचाइजी दिल खोल के पैस उड़ा सकती है।

4 of 5
ओशेन थॉमस
कैरेबियाई टीम के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ओशेन थोमस का नाम भी इस लिस्ट में टॉप पर है। टीम इंडिया के खिलाफ हालिया वन-डे सीरीज में इस गेंदबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया था। ओशेन क्रिकेट के शॉट फॉर्मेट के माहिर खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shivam dubey
क्रुणाल पांड्या और विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों को आईपीएल का बड़ा योद्धा माना जाता है। इस तरह भारतीय खिलाड़ी शिवम दुबे का भी डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी नाम है। मुंबई टी-20 लीग में इस जांबाज खिलाड़ी ने प्रवीण तांबे जैसे अनुभवी गेंदबाज को एक ओवर में पांच छक्के मारे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें