फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Champions Trophy Meeting: आईसीसी की बैठक से ये 3 फैसले आ सकते हैं सामने, इन टूर्नामेंट्स पर भी चर्चा संभव

Fri, 29 Nov 2024 10:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ICC Champions Trophy Meeting : शुक्रवार की बैठक का एकमात्र एजेंडा पाकिस्तान और भारत के प्रतिनिधियों को एक साझा मॉडल पर सहमत करना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बैठक के तीन संभावित परिणाम कौन-कौन से हैं...
विज्ञापन
1 of 3
भारत पाकिस्तान - फोटो : Twitter
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर चल रहे विवाद का अंत 29 नवंबर यानी शुक्रवार को हो सकता है। इस दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और बाकी सदस्य देशों के साथ बैठक करने वाला है। टूर्नामेंट पर खतरे के बादल तब मंडराने लगे, जब बीसीसीआई ने भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के आधार पर भारतीय टीम को प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर पीसीबी ने भी टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में कराने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 3
आईसीसी - फोटो : ICC/T20 World Cup
इसके बाद कोई हल निकालने की जिम्मेदारी आईसीसी पर आई और अब वह बीच का रास्ता तय कर टूर्नामेंट को आकार देने के रास्ते पर हैं। शुक्रवार की बैठक का एकमात्र एजेंडा पाकिस्तान और भारत के प्रतिनिधियों को एक साझा मॉडल पर सहमत करना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बैठक के तीन संभावित परिणाम कौन-कौन से हैं...
  • परिणाम 1: आईसीसी हाइब्रिड मॉडल पर भारत का साथ दे सकता है और पाकिस्तान के पास इसे स्वीकार करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा। उन्हें नहीं चाहते हुए भी इस पर सहमति जतानी होगी।
  • परिणाम 2: पाकिस्तान टूर्नामेंट के नए शेड्यूल को अस्वीकार या फिर उसका बहिष्कार कर सकता है। इससे आईसीसी को इसे यूएई या दक्षिण अफ्रीका जैसे किसी अन्य देश में स्थानांतरित करने पर मजबूर करेगा।
  • परिणाम 3: अगर कोई समाधान नहीं मिलता है तो टूर्नामेंट को रद्द कर दिया सकता है या अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया जा सकता है। इसके परिणास्वरूप सभी को एक बड़ा वित्तीय नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : Twitter
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आने से भारतीय टीम के इनकार का असर पाकिस्तान टीम की भविष्य की योजनाओं पर भी पड़ना तय है। अगर चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान से बाहर (पूरी तरह या आंशिक रूप से) स्थानांतरित किया जाता है, तो पीसीबी भारत में भविष्य में आईसीसी आयोजनों का बहिष्कार कर सकता है। हालांकि, आईसीसी के लिए फिलहाल प्राथमिकता चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए रास्ता निकालना है। अगर यहां सबकुछ सही रहता है तो आगे रास्ता खुद ही निकाला जा सकेगा। आगे जो टूर्नामेंट्स भारत में होने हैं, उनमें ये शामिल हैं...
  • 2025: महिला वनडे विश्व कप
  • 2025: पुरुषों का एशिया कप
  • 2026: पुरुष टी20 विश्व कप (श्रीलंका के साथ)
  • 2029: पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी
  • 2031: वनडे विश्व कप (बांग्लादेश के साथ)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें