फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट बोले- हम जुनूनी दर्शकों के सामने खेलने के आदी, खाली स्टेडियम में नहीं मिलेगा जादुई माहौल

Sat, 09 May 2020 07:15 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि कोराना महामारी के खत्म होने के बाद पूरी संभावना है कि क्रिकेट खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि इससे खिलाड़ियों के जज्बे पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन वह मानते हैं कि जादुई माहौल की निश्चित रूप से कमी खलेगी। दुनिया भर में क्रिकेट बोर्ड खाली स्टेडियम में खेल शुरू करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
अटकलें ये भी चल रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप  को कराने के लिए दर्शकों को स्टेडियम से दूर रखा जा सकता है, क्योंकि इस समय वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इसके आयोजन पर भी अनिश्चितता बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, यह संभव हो सकता है, शायद यही होगा। ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता कि हर कोई इसे कैसे लेने वाला है, क्योंकि हम सभी इतने सारे जुनूनी प्रशंसकों के सामने खेलने के आदी हैं।

4 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि यह बहुत ही अच्छे जज्बे से खेले जाएंगे, लेकिन दर्शकों के चीयर करने से खिलाड़ियों का जो उत्साह बढ़ता है, मैच के दौरान जो तनाव होता है जिसे स्टेडियम में बैठा हर कोई शख्स महसूस करता है, उन भावनाओं को ला पाना बहुत मुश्किल होगा।
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने कहा कि मैदान पर कई लम्हे इसलिए हुए, क्योंकि दर्शकों के उत्साह ने जुनून पैदा किया, उसकी कमी खलेगी। उन्होंने कहा कि चीजें चलती रहेंगी लेकिन मुझे शक है कि कोई भी वह जादू महसूस कर पाएगा जो स्टेडियम के माहौल में बनता है।
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने कहा कि हम क्रिकेट खेलेंगे जैसा यह खेला जाता है लेकिन वो जादुई क्षण लाना मुश्किल होगा।  बेन स्टोक्स, जेसन रॉय, जोस बटलर और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों ने खाली स्टेडियम में खेलने के विचार का समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेन बॉर्डर ने कहा था कि दर्शकों के बिना विश्व कप की मेजबानी सही नहीं होगी। एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और कुछ अन्य क्रिकेटरों का भी ऐसा ही मानना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें