देश की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) यानी 4 मीटर से छोटी एसयूवी सेगमेंट में Vitara Brezza facelift (विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट) को 24 फरवरी को लॉन्च किया था। मारुति की इस की लोकप्रिय एसयूवी कार Vitara Brezza के अपडेटेड मॉडल को ग्राहकों का प्यार मिल रहा है। Vitara Brezza के चाहनेवालों ने इसके फेसलिफ्ट मॉडल की बंपर बुकिंग की है। Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift की 21,500 यूनिट्स से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 6
vitara brezza
बुकिंग
मारुति ने अपनी इस कार को फरवरी में आयोजित 2020 Auto Expo (ऑटो एक्सपो) में पेश किया था। कंपनी ने Vitara Brezza Facelift के डीजल वेरिएंट को बंद कर दिया है। अब यह कार सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। Maruti Suzuki India में मार्केटिंग एंड सेल्स में एग्जिक्युटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, "शुरुआती तौर पर विटारा ब्रेजा को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हमने फरवरी के आखिर में इसकी बुकिंग चालू की थी और लॉकडाउन लागू किए जाने से ठीक पहले तक इसकी बुकिंग 21,500 यूनिट्स से ज्यादा हो चुकी थी।"
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Vitara Brezza 2020
- फोटो : Social Media
पावर
Vitara Brezza Facelift में पावर के लिए 1.5-लीटर का 4-सिलिंडर वाला K15B पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका माइल्ड हाईब्रिड इंजन 103 bhp की पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई Vitara Brezza का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें सुजुकी का 4-स्पीड वाला ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट दिया है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि मारुति का स्मार्ट हाईब्रिड तकनीक केवल Vitara Brezza के ऑटोमैटिक वेरिएंट में मिलता है।
माइलेज
Vitara Brezza Facelift मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 17.03 किलोमीटर का माइलेज देती है। जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसका माइलेज 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नॉलजी दी गई है, जिसकी वजह से इसका माइलेज मैनुअल मॉडल से ज्यादा है।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Vitara Brezza 2020 Interior
- फोटो : Social Media
लुक और फीचर्स
लुक की बात करें तो Vitara Breeza 2020 में कई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले इसका फ्रंट लुक काफी बोल्ड और अग्रेसिव हो गया है। इसमें नई क्रोम ग्रिल, नया बंपर और नई फॉग लैम्प दी गई हैं। कंपनी ने इसमें 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए हैं। इसके रियर में LED टेललैम्प दिए गए हैं। हालांकि, इसके रियर में डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। फीचर्स की बात करें तो Vitara Breeza फेसलिफ्ट के इंटीरियर में 7-इंच का नया स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple Carplay जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
कीमत
मारुति ब्रेजा की कीमत 7.34 लाख से 11.15 लाख रुपये के बीच है। लॉकडाउन 3 के बाद नियमों में कुछ रियायत मिलने के बाद मारुति सुजुकी की देश भर में 600 डीलरशिप फिर से खुल गई हैं। जिसके बाद कंपनी ने नई कारों की डिलीवरी शुरू कर दी है।