फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: इंडिया-न्यूजीलैंड मैच में हो सकती है बारिश, रद्द की स्थिति में होंगे ये दो विकल्प

Tue, 09 Jul 2019 10:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मैनचेस्टर - फोटो : social media
वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का कारवां अब सेमीफाइनल की तरफ पहुंच चुका है। 45 लीग मुकाबलों के बाद टीम इंडिया ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया तो वहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम टॉप-4 में शामिल रही। 

अब 9 जुलाई को पहले सेमीफाइनल में इंडिया का सामना न्यूजीलैंड और 11 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा। लेकिन इसी बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

 
विज्ञापन

2 of 4
मैनचेस्टर में मौसम का मिजाज - फोटो : सोशल मीडिया
मौसम पुर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को होने वाले इंडिया और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक ये बारिश लगातार तीन दिन तक हो सकती है। बता दें कि इससे पहले भी वर्ल्ड कप के लीग मुकाबलों में बारिश दखल दे चुकी है और इसी वजह से भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला भी रद्द हो गया था। ऐसे में आईए जानते हैं कि अगर सेमीफाइनल में भी बारिश ने दखल दिया तो क्या होगा।  

विज्ञापन

3 of 4
Manchester weather - फोटो : social Media
बारिश की सूरत में मौजूद रहेंगे ये दो विकल्प: 

अगर मंगलवार को बारिश की वजह से भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइल मुकाबला धुल जाता है, तो फिर ठीक अगले दिन बुधवार को दोनों के बीच मुकाबला खेला जाएगा।  दरअसल ग्रुप मैचों में रिजर्व-डे का कोई प्रावधान नहीं था लेकिन नॉकआउट मैच यानि की सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व -डे (अतिरिक्त दिन) का प्रावधान रखा गया है।  

अब यहां चिंता की बात यह है कि मौसम पुर्वानुमान में रिजर्व-डे को भी बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में आईए जानते हैं दूसरे विकल्प के बारे में।  

 
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
अगर रिजर्व-डे वाले यानी बुधवार को भी बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है, तो भारतीय टीम नियमों के हिसाब से फाइनल में पहुंच जाएगी। टूर्नामेंट के नियम के मुताबिक ग्रुप स्टेज में जिस टीम के भी अंक सबसे ज्यादा होंगे, वह फाइनल में खेलने की हकदार हो जाएगी और इस समय टीम इंडिया सबसे ज्यादा अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें