फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को इस कीवी गेंदबाज से रहना होगा सतर्क, वरना टूट जाएगा चैंपियन बनने का सपना

Tue, 09 Jul 2019 10:16 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
विश्व कप का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आ रही है। न्यूजीलैंड 2015 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट रही है। इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को कीवी टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट से सतर्क रहना होगा।  
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा- केएल राहुल - फोटो : social Media
मौजूदा विश्व कप में भारत की सफलता रोहित शर्मा की अगुवाई वाली बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम पर निर्भर है। खासकर नई गेंद के साथ बोल्ट रोहित शर्मा के लिए खतरा बन सकते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा को अब तक करियर में चार बार आउट किया है। इसकी वजह से टीम इंडिया की सलामी जोड़ी के लिए बोल्ट सिरदर्द बन सकते हैं। साथ ही विराट कोहली के लिए भी बोल्ट परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसलिए विराट बोल्ट के खिलाफ पुख्ता तैयारी के साथ उतरना चाहेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 4
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media
टूर्नामेंट से पहले वॉर्म-अप मैच में बोल्ट ने चार विकेट चटकाए थे, इसकी वजह से भारत 179 रन पर ऑल आउट हो गया था। आउट होने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल और कुलदीप यादव शामिल थे।


 
विज्ञापन

4 of 4
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media
इस साल की शुरुआत में दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी, जिसमें बोल्ट ने 3.92 की इकॉनमी से पांच मैचों में 12 विकेट निकाले थे। 2015 से लेकर 2019 विश्व कप के दौरान बोल्ट सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 17 मैचों में 37 विकेट चटकाए हैं। ट्रेंट बोल्ट 2019 में वनडे में विकेट लेने के मामले में नंबर एक पर हैं। उन्होंने 18 मैचों में 4.61 की इकॉनामी से अब तक 36 विकेट लिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें