21वीं शताब्दी की शुरुआत से ही टेस्ट क्रिकेट की कड़ी आलोचना होती रही है। टी-20 के आगमन के बाद इसका प्रभाव टेस्ट क्रिकेट पर भी पड़ा। टेस्ट क्रिकेट एक बार फिर विवादों में शामिल हो गया। मगर साल 2016 टेस्ट क्रिकेट इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। यह साल टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड से भरा रहा।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जो 2016 में बौने साबित हुए
2 of 12
जो रूट
- फोटो : Cricket Country
यह साल और खास इस वजह से भी बन गया क्योंकि इसी साल वर्ल्ड कप टी-20, आईपीएल और अन्य टी-20 लीग को आयोजन किया गया। इसके बावजूद टेस्ट क्रिकेट ने अपना जादू बनाए रखा। टेस्ट में डे-नाइट और पिंक बॉल का कलेवर भी पेश किया गया। आइए एक नजर डालते हैं इस साल टूटने वाले टेस्ट रिकॉर्ड्स पर:
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जो 2016 में बौने साबित हुए
3 of 12
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : getty
टेस्ट क्रिकेट में ब्रैंडन मैकुलम का सबसे तेज शतक
विकेट के पीछे दस्ताने पहने हो या मैदान में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस को मंत्रमुग्ध करना हो, ब्रैंडन मैकुलम दोनों ही कसौटियों पर खरे उतरे हैं। मैकुलम ने अपने तूफानी अंदाज से कई लोगों को अपना मुरीद बनाया है। मैकलम ने अपने प्रदर्शन के दमपर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भी अमिट छाप छोड़ी है। मैकलम ने अपने आखिरी टेस्ट मैच में सफेद जर्सी में टेस्ट क्रिकेट का सबसे शतक लगाया। मैकलम ने अपने 101वें टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
टेस्ट क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जो 2016 में बौने साबित हुए
4 of 12
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : getty
अपना 101वां टेस्ट खेलते ही मैकलम ने एक देश के लिए लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ए बी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने अपने देश के लिए लगातार 98 टेस्ट मैच खेले थे। मैकलम ने 54 गेंदों में शतक लगाकर विवियन रिचर्ड्स और मिस्बाह उल हक से दो गेंद कम खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा किया। इससे पहले सबसे तेज टेस्ट शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से विवियन रिचर्ड्स और मिस्बाह उल हक के नाम था
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जो 2016 में बौने साबित हुए
5 of 12
एलेस्टर कुक
- फोटो : Mirror
सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे एलिस्टेयर कुक
अपने 24 साल के क्रिकेट करियर में सचिन तेंदुलकर ने जो रिकॉर्ड बनाए वहां तक पहुंचना फिलहाल किसी भी बल्लेबाज के लिए संभव नहीं लगता लेकिन इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान एलिस्टेयर कुक जरूर सचिन के इन टेस्ट रिकॉर्ड्स को चुनौती देने के लिए तैयार नजर आते हैं। पिछले 10 साल से टेस्ट क्रिकेट में कुक जिस रफ्तार से रन बना रहे हैं उसे देखकर लगता है कि हम कई बड़े टेस्ट रिकॉर्ड्स टूटते हुए देख सकते हैं।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जो 2016 में बौने साबित हुए
6 of 12
एलेस्टर कुक
- फोटो : getty
कुक सबसे कम उम्र में दस हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। कुक से पहले सबसे कम उम्र में दस हजारी बनने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता में 31 साल और 326 दिन की उम्र में यह उपल्बधि हासिल की थी। हालांकि कुक 229 पारियों में इस लैंडमार्क तक पहुंचे थे, जबकि सचिन ने 10 हजार रन बनाने के लिए सिर्फ 195 पारियां खेली थी।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जो 2016 में बौने साबित हुए
7 of 12
मिस्बाह-उल-हक
मिस्बाह उल हक ने अपनी पारी के आगे उम्र को बौना साबित किया
42 साल के पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक अपने आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के बल पर वो शतक जमाने वाले सबसे ज्यादा उम्र के कप्तान बने थे। मिस्बाह ने 42 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेली। इस पारी के साथ ही मिस्बाह ने 1977-78 में बॉब सिंपसन का रिकॉर्ड तोड़ा। वो सबसे ज्यादा उम्र में शतक बनाने छठे क्रिकेटर बने।
टेस्ट क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जो 2016 में बौने साबित हुए
8 of 12
मिस्बाह उल हक
- फोटो : getty
मिस्बाह ने इंजमामुल हक के बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ा। साथ ही मिस्बाह 40 साल की उम्र के बाद 5 शतक बनाने वाले भी पहले कप्तान बने। मिस्बाह के साथी यूनिस खान ने भी 35 साल की उम्र के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाए।
टेस्ट क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जो 2016 में बौने साबित हुए
9 of 12
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
रविचंद्रन अश्विन और विराट कोहली के लिए 2016 बना यादगार
अश्विन को आईसीसी ने आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर और क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा है। अश्विन ने गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया। अश्विन ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। वो भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। जबकि सबसे तेज 200 विकेट लेने वालों की सूची में वो विश्व में दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार दूसरे साल 50 विकेट चटकाए। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पाँच विकेट चटकाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं
टेस्ट क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जो 2016 में बौने साबित हुए
10 of 12
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए भी ये साल शानदार रहा है। विराट ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में ये पांचवी बार है, जब किसी खिलाड़ी ने एक कैलेंडर ईयर में तीन डबल सेंचुरी लगाई हैं और भारत की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में तीन डबल सेंचुरी लगाने वाले विराट पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। बतौर कप्तान भी कोहली का सितारा बुलंदी पर है। कोहली ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पिछले 16 महीनों से अपराजेय रखा है। टीम इंडिया अपना आखिरी टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ अगस्त 2015 में हारी थी।
टेस्ट क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जो 2016 में बौने साबित हुए
11 of 12
करुण नायर
करूण नायर की मंत्रमुग्ध कर देने वाली पारी
करूण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में इतनी शानदार पारी खेली कि शायद ही डेब्यू सीरीज में किसी बल्लेबाज के बल्ले ने ऐसी पारी खेली हो। नायर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। करूण ने अपने करियर के तीसरे टेस्ट मैच में ही तिहरा शतक जड़ा।
टेस्ट क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जो 2016 में बौने साबित हुए
12 of 12
करुण नायर
- फोटो : espncricinfo
नायर अपनी डेब्यू सीरीज में ट्रिपल सेंचुरी बनाने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं। नायर 300 रन का आंकड़ा छूने वाले छठे सबसे युवा बल्लेबाज हैं और बॉब सिंपसन और गैरी सोबर्स के बाद अपने पहले ही शतक को तिरहे शतक में तबदील करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। नायर का यह तिहरा शतक एक भारतीय द्वारा पहला सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर था, नयार ने विनोद कांबली के 224 रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ा दिया।