फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान, जहां घटती हैं अजीबोगरीब घटनाएं

Tue, 12 Nov 2019 04:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मिरनी माइन, रूस - फोटो : Social media
पूर्वी साइबेरिया में बसा 'मिरनी माइन' दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान है। इस खदान से बेहिसाब हीरे निकलते हैं। यह खदान 1722 फीट गहरी और 3900 फीट चौड़ी है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मानव निर्मित गड्ढा भी है। 
विज्ञापन

2 of 5
मिरनी माइन, रूस - फोटो : Social media
इस खदान को 13 जून, 1955 को सोवियत भूवैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा खोजा गया था। इसे खोजने वाले दल में यूरी खबरदिन, एकातेरिना एलाबीना और विक्टर एवदीनको शामिल थे। इसे खोजने के लिए सोवियत भूविज्ञानी यूवी खबरदीन को साल 1957 में लेनिन पुरस्कार दिया गया था।

विज्ञापन

3 of 5
मिरनी माइन, रूस - फोटो : Social media
दरअसल इस खदान के विकास का कार्य 1957 में शुरू किया गया था। यहां साल के ज्यादातर महीनों में मौसम बेहद खराब रहता है। सर्दियों में यहां तापमान इतना गिर जाता है कि गाड़ियों में तेल भी जम जाता है और टायर फट जाते हैं। इसे खोदने के लिए कर्मचारियों ने जेट इंजन और डायनामाइट्स का इस्तेमाल किया था। रात के समय इसे ढक दिया जाता था, ताकि मशीनें खराब ना हो जाएं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
इस खदान की खोज के बाद रूस हीरे का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया था। पहले इस खदान से हर साल 10 मिलियन यानी एक करोड़ कैरेट हीरा निकाला जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिरनी माइन, रूस - फोटो : Social media
यह खदान इतना विशाल है कि कई बार इसके ऊपर से गुजरने वाले हेलीकॉप्टर नीचे की ओर के हवा के दबाव से इसमें समा चुके हैं। इसके बाद से इसके ऊपर से हेलीकॉप्टर्स के गुजरने पर पाबंदी लगा दी गई। साल 2011 में इस खदान को पूरी तरह बंद किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें