फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250th Test: टीम इंडिया ने घर में ऑस्ट्रेलिया को खूब पिलाया पानी, 10 Facts

Tue, 27 Sep 2016 09:34 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
ईडन गार्डंस - फोटो : file photo
30 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में टीम इंडिया जब सीरीज का दूसरा टेस्ट खेलने उतरेगी तो यह भी एक ऐतिहासिक मौका होगा। कानपुर में भारत ने अपना 500वां टेस्ट खेला, लेकिन कोलकाता में जब टीम इंडिया अगला टेस्ट खेलने उतरेगी तो यह घरेलू सरजमीं उसका 250वां टेस्ट होगा।  

 
विज्ञापन

घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का 250 टेस्ट का सफर, जानिए इससे जुड़ी दस रोचक बातें

2 of 13
सीके नायडू - फोटो : file photo
भारतीय सरजमीं पर पहला टेस्ट 15 दिसंबर 1933 को भारत-इंग्लैंड के बीच मुंबई (बॉम्बे) के जिमखाना मैदान पर खेला गया था। इस मैच में कर्नल सीके नायडू ने भारत की कप्तानी की थी। इस मैच में भारत को 9 विकेट से हार मिली थी। 
 
विज्ञापन

घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का 250 टेस्ट का सफर, जानिए इससे जुड़ी दस रोचक बातें

3 of 13
बॉम्बे जिमखाना - फोटो : file photo
भारत में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज ब्रायन वेलेंटाइन ने 136 रनों की पारी खेली थी। यह भारतीय सरजमीं पर बनाया गया पहला शतक था। इसी मैच में ही इंग्लैंड के ओपनर क्रिल वाल्टर्स ने अर्धशतक (78) लगाया जो भारतीय सरजमीं पर किसी बल्लेबाज का पहला अर्धशतक था। 

 

घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का 250 टेस्ट का सफर, जानिए इससे जुड़ी दस रोचक बातें

4 of 13
lala amarnath - फोटो : wikipedia
इस मैच की दूसरी पारी में लाला अमरनाथ ने 118 रनों की शानदार पारी खेली थी। यह किसी भारतीय बल्ले‍बाज द्वारा टेस्ट क्रिकेट में घर पर बनाया गया पहला शतक था। 
विज्ञापन

घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का 250 टेस्ट का सफर, जानिए इससे जुड़ी दस रोचक बातें

5 of 13
मोहम्मद निसार - फोटो : google
बॉम्बे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ही भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद निसार ने पहली पारी में 90 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। ऐसा करके वह भारत की धरती पर पांच विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बने थे। 
विज्ञापन

घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का 250 टेस्ट का सफर, जानिए इससे जुड़ी दस रोचक बातें

6 of 13
क्रिकेट - फोटो : getty
1933-34 में पहली घरेलू सीरीज खेले जाने के 14 साल तक यानी वर्ष 1948 तक भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला गया। तीन मैचों की पहली घरेलू सीरीज में भारत को 2-0 से हार मिली थी। इसके बाद 1948 में वेस्टइंडीज ने भारत का दौरा किया था। इस सीरीज में 5 टेस्ट मैच खेले गए, जिसमें भारत को 4-0 से हार मिली थी।
विज्ञापन

घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का 250 टेस्ट का सफर, जानिए इससे जुड़ी दस रोचक बातें

7 of 13
क्रिकेट - फोटो : getty
'घर का शेर' कहलाने वाली टीम इंडिया को अपनी सरजमीं पर पहली टेस्ट विजय 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मिली थी। अब तक भारत में खेले गए 249 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को 88 में जीत और 51 में हार मिली है। एक टेस्ट टाई हुआ, जबकि 109 मैच ड्रॉ समाप्त हुए हैं। घर में भारत की जीत का प्रतिशत 35.34 है। 
 
 

घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का 250 टेस्ट का सफर, जानिए इससे जुड़ी दस रोचक बातें

8 of 13
टीम इंडिया - फोटो : PTI
घरेलू पिच पर भारत ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच (55) इंग्लैंड के खिलाफ खेले, लेकिन टीम इंडिया को सबसे ज्यादा 19 जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल हुई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 46 टेस्ट मैच खेले हैं। 

 

घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का 250 टेस्ट का सफर, जानिए इससे जुड़ी दस रोचक बातें

9 of 13
Ravindra jadeja, Team India - फोटो : PTI
विरोधी टीमों में जिंबाब्वे और श्रीलंका आज तक भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट नहीं जीत सकी हैं। बांग्लादेश ने भारत में अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। बांग्लादेश इसी साल भारत में अपना पहला टेस्ट खेलेगी।



 

घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का 250 टेस्ट का सफर, जानिए इससे जुड़ी दस रोचक बातें

10 of 13
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
महेंद्र सिंह धोनी घरेलू पिच सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे हैं। धोनी ने घरेलू पिच पर 30 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली जिनमें से 21 जीत और 3 टेस्ट में हार मिली जबिक 6 टेस्ट ड्रॉ रहे। बतौर कप्तान धोनी का घर में जीत प्रतिशत 70 प्रतिशत है। 

 

घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का 250 टेस्ट का सफर, जानिए इससे जुड़ी दस रोचक बातें

11 of 13
वानखेडे - फोटो : google
भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच मुंबई में खेले गए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 24 और ब्रैबोर्न स्टेडियम, में 18 और जिमखाना में 1 टेस्ट का आयोजन हुआ है। यानी कुल मिलाकर मुंबई में अब तक 43 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। 

 

घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का 250 टेस्ट का सफर, जानिए इससे जुड़ी दस रोचक बातें

12 of 13
भारत के किसी एक मैदान में सबसे ज्यादा टेस्ट की बात करें तो कोलकाता का ईडन गार्डंस सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों (39) की मेजबानी कर चुका है। मेजबानी के मामले में दूसरे पायदान पर दिल्ली का फिरोजशाह कोटला मैदान है जहां 33 टेस्ट मैच गए हैं अब तक।

भारतीय मैदान पर सबसे ज्यादा मैच 

ईडन गार्डंस, कोलकाता            39
फिरोज शाह कोटला दिल्ली        33
एमए चिदंबरम, चेन्नई               31
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई           24
ग्रीन पार्क कानपुर                   22
ब्रैबोर्न स्टेडियम, मुंबई              18

 
विज्ञापन

घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का 250 टेस्ट का सफर, जानिए इससे जुड़ी दस रोचक बातें

13 of 13
ये है घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया की यात्रा 
 
पहला        इंग्लैंड             जिमखाना क्लब बॉम्बे                       1933                हार
50वां         इंग्लैंड             फिरोज शाह कोटला दिल्ली         1964                      ड्रॉ
100वां       पाकिस्तान       चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर        1979                    ड्रॉ
150वां       जिंबाब्वे           फिरोजशाह कोटला                  1993                      जीत 
200वां       पाकिस्तान       ईडन गार्डंस                           2005                        जीत 
250वां       न्यूजीलैंड         ईडन गार्डंस कोलकाता               2016                     --
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें