पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया ने मैच में पकड़ बना ली है। पहली पारी के आधार पर उसे 309 रनों की बढ़त हासिल हुई है। किसी भी मैच में दोनों टीमों के बीच जीत को लेकर प्रतिद्वंद्विता होती है, लेकिन यहां तो गजब हो गया क्योंकि दोनों टीमों ने मिलकर एक नया रिकॉर्ड ही बना दिया। वो मैच शुरुआती दो पारियां में ही।
विज्ञापन
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
भले ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच में संघर्ष दिख रहा हो, लेकिन दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर इस मैदान पर ऐसा एक रिकॉर्ड इस मैदान पर बनाया है जो इससे पहले 2 बार बनाया गया था। अब नया रिकॉर्ड भारत और विंडीज के नाम दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
3 of 7
लोकेश राहुल
- फोटो : PTI
भारत और वेस्टइंडीज ने खेले जा रहे मैच की शुरुआती दोनों पारियों में कुल 17 छक्के लगा दिए हैं जो जमैका, किंगस्टन के इस मैदान पर नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यहां 2 अन्य मुकाबलों में दोनों टीमों ने मिलकर 16-16 छक्के जड़े थे।
4 of 7
लोकेश राहुल
- फोटो : Getty
खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के ओपनर लोकेश राहुल ने छक्के के साथ अपना तीसरा शतक जमाया। मैच में भारत की ओर से कुल 8 छक्के लगे जिसमें दोनों शतकवीर (लोकेश और अजिंक्य रहाणे) ने 3-3 छक्के जमाए हैं। तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम की ओर से 9 छक्के लगाए गए। एक छक्का तो कप्तान विराट कोहली ने भी जड़ा था।
विज्ञापन
5 of 7
1977 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में और फिर 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में मेहमान बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के साथ मिलकर एक मैच में 16-16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। खास बात यह है कि ये दोनों रिकॉर्ड पूरे मैच के दौरान बने थे जबकि इस बार यह रिकॉर्ड पहली दोनों पारियों में ही बन गए हैं। अभी 2 पारियां खेली जानी हैं।
विज्ञापन
6 of 7
वेस्टइंडीज की धरती पर किसी टेस्ट मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड 22 है। यह रिकॉर्ड बना था जून 2010 में जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल 22 छक्के लगाए गए।
वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी टेस्ट मैच की पहली पारी में 8 छक्के लगाने का यह संयुक्त रिकॉर्ड है। इससे पहले भारत ने विंडीज के खिलाफ 2006 के टेस्ट मैच की पहली पारी में 8 छक्के जड़े थे। अब 10 साल बाद टीम इंडिया की ओर से इस विस्फोटक प्रदर्शन को दोहराया गया है। लेकिन तब भारत की ओर से 52 चौके लगे थे लेकिन इस बार 51 चौके ही लगा सके बल्लेबाज।