टीम इंडिया ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर सीरीज 5-0 से अपने नाम की। टीम इंडिया वर्ल्ड की पहली टीम बन गई है, जिसने श्रीलंका को उसके घर में वन-डे सीरीज में 5-0 से धोया। टीम इंडिया के लिए यह सीरीज रिकॉर्ड्स के लिहाज से यादगार बन गई है। बहरहाल, भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के बाद विराट कोहली के वन-डे करियर के 30वें शतक की मदद से टीम इंडिया ने आखिरी वन-डे 6 विकेट से जीता। टीम इंडिया की जीत के ये 5 खिलाड़ी हीरो रहे, जिनके दम पर ही 'विराट ब्रिगेड' लंका फतह करने में कामयाब हुई। चलिए गौर करते हैं:
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
2 of 6
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : twitter
टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका को सिर्फ 238 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसमें प्रमुख भूमिका तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की रही। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 9.4 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट झटके, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। भुवी के लिए ये प्रदर्शन भी यादगार बन गया क्योंकि उन्हें टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला, जबकि वन-डे सीरीज के पहले तीन मैचों में उनके हाथ एक भी सफलता नहीं लगी थी। चौथे वन-डे में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली और इसके बाद अंतिम वन-डे में उन्होंने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया। भुवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
3 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज ने पूरी वन-डे सीरीज में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खूब तंग किया और आखिरी वन-डे में यह जारी रहा। बुमराह ने 10 ओवर के अपने कोटे में किफायती गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर 2 शिकार किए। बुमराह के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। सीरीज में भी बुमराह ने कुल 15 विकेट लिए, जिसकी वजह से उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।
विराट कोहली
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। 28 वर्षीय बल्लेबाज ने 116 गेंदों में 9 चौको की मदद से 110* रन बनाए। यह उनके वन-डे करियर का 30वां शतक रहा और इसी के साथ वो 50 ओवर के प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने 19वां शतक जड़ा। बहरहाल, मैच के दौरान पिच काफी चुनौतीपूर्ण हो चुकी थी। ऐसे में कप्तान ने अपना संयम नहीं खोया और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
केदार जाधव
5 of 6
केदार जाधव
केदार जाधव के लिए बल्ले से अब तक यह सीरीज अच्छी नहीं बीती थी, लेकिन अंतिम वन-डे में उन्होंने कमाल की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। जाधव ने कप्तान विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की और टीम को जीत के बहुत करीब ले आए। जब टीम को जीतने के लिए दो रन की दरकार थी, तब जाधव ने धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा दिया। वैसे दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 73 गेंदों में 7 चौके की मदद से 63 रन बनाए और कोहली के साथ अहम साझेदारी की।
मनीष पांडे ने एक बार फिर साबित किया कि वो टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की जान बन सकते हैं। पांडे ने 53 गेंदों में 2 चौको की मदद से 36 रन बनाए और पुष्पकुमारा की गेंद पर थरंगा को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। पांडे ने स्पिनरों को मदद कर रही पिच पर अपना धैर्य नहीं खोया और कप्तान कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया के ओपनर्स जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में पांडे ने कप्तान के साथ मिलकर टीम को संकट की स्थिति से उबारा और इसकी मदद से टीम इंडिया ने श्रीलंका को उसी की धरती पर 5-0 से रौंदा।