फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: काली पट्टी बांधकर तीसरा टेस्ट खेलने उतरी टीम इंडिया, बेहद भावुक है वजह

Sat, 18 Aug 2018 10:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रीज स्टेडियम में खेला जा रहा है। दो टेस्ट मैंच गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। इस सीरीज में आगे बढ़ने के लिए टीम इंडिया को किसी भी हाल में यह मैच जीतना होगा।  
विज्ञापन

2 of 5
शिखर धवन
बता दें कि सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलने उतरी टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने अपने बांह पर काली पट्टी बांधकर स्टेडियम में खेलने उतरे। आइए जानते हैं इसके पीछे की क्या है वजहः
विज्ञापन

3 of 5
Atal Bihari Vajpayee - फोटो : file photo
दरअसल, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस मैच में काली पट्टी बांधकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर को अपनी श्रद्धांजलि दी। 

4 of 5
Atal Bihari Vajpayee - फोटो : file photo
बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान अजित वाडेकर का निधन 15 अगस्त की देर रात हुआ था। वहीं, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त की शाम 5 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली के एम्स में निधन हुआ था। इन दिग्गजों की सम्मान में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजित वाडेकर
मालूम हो कि अजित वाडेकर टीम इंडिया के पहले कप्तान थे, जिनके नेतृत्व में टीम ने इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर पहली बार हराया था। इतना ही नहीं, अजित वाडेकर के नेतृत्व में ही टीम इंडिया ने एक समय कभी हार न मानने वाली वेस्टइंडीज को उसी की धरती पर हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें