फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

750 से ज्यादा विकेट लेने वाले इस दिग्गज की भविष्यवाणी, 'विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत'

Tue, 23 Apr 2019 06:26 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
इंग्लैंड में इस साल होने वाले आईसीसी विश्व कप में भारतीय टीम की दावेदारी काफी मजबूत नजर आ रही है। दिग्गज मानते हैं विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इस साल टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगी और अंतिम चार में जगह बनाएगी। भारतीय टीम को संतुलित और फॉर्म में बताते हुए श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कोहली की कप्तानी वाली टीम के आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की भविष्यवाणी की।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चामिंडा वास - फोटो : cricket world
बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड एवं वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के अच्छे प्रदर्शन को लेकर ज्यादा आश्वस्त नहीं है लेकिन कहा कि तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के प्रदर्शन पर टीम का प्रदर्शन निर्भर रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
team india
भारत को भले ही हालिया सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली हो लेकिन पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज गेंदबाज वास टीम को खिताब जीतने का मजबूत दावेदार मानते हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'पिछले दो-तीन वर्षों से भारतीय टीम का दबदबा है। उनके पास अच्छे तेज गेंदबाज है। वे शानदार प्रदर्शन करेंगे। मेरी भविष्यवाणी है कि भारतीय टीम निश्चित तौर पर सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
 

4 of 5
2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप का खिताब जीता था। पिछले टूर्नामेंट में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल तक पहुंची थी। सेमीफाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार कर बाहर होना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप का खिताब जीता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sri lanka emerging team
स्थानीय टी20 टूर्नामेंट के उद्घाटन के लिए पहुंचे वास से जब श्रीलंका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ' पिछले कुछ महीनों से श्रीलंका ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन अगर आप टीम संयोजन को देखेंगे तो यह खिलाड़ियों पर निर्भर करेगा। इसमें कोई शक नहीं कि मलिंगा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से है। हमारी टीम उनकी गेंदबाजी पर निर्भर रहेगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें