फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया का बड़ा धमाका, आयरलैंड को उसी के घर में चित कर बनाए 5 रिकॉर्ड्स

Sat, 30 Jun 2018 09:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
india vs ireland
केएल राहुल (70) और सुरेश रैना (69) की दमदार बल्लेबाजी समेत गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर  टीम इंडिया ने आयरलैंड को दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 143 रन के विशाल अंतर से हराया। रनों के लिहाज से टीम इंडिया की टी-20 इंटरनेशनल मैंच में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इसी के साथ 'विराट ब्रिगेड' ने शुक्रवार को दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में आयरलैंड का 2-0 से क्लीन स्वीप किया। आइए इस मैच में बने कुछ खास रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालें...
विज्ञापन

2 of 6
india vs ireland
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 12.3 ओवर में सिर्फ 70 रन पर ढेर हो गई और टीम इंडिया यह मैच 143 रन से जीत गई।
विज्ञापन

3 of 6
TEAM India
टी-20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में संयुक्त तौर पर भी यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इसी साल पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को भी दी थी 143 रनों से शिकस्त दी थी। इस मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड है श्रीलंका के नाम है जिसने 2007 में केन्या को 172 रनों से हराया था।

4 of 6
dhoni drinks
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला मौका है जब स्क्वाड में रहने के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई।
विज्ञापन

5 of 6
सुरेश रैना
सुरेश रैना ने एक कैलेंडर वर्ष में दूसरी बार टी-20 में 1000 से ज्यादा रन बनाई हैं। इससे पहले साल 2010 में उन्होंने यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ireland
इस मैच में आयरलैंड ने कुल 12 वाइड बॉल फेंके। इससे पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में आयरलैंड ने विंडीज के खिलाफ 2010 में सबसे ज्यादा 11 वाइड बॉल डाले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें