वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज रविवार को मुंबई में होगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चयन समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। इससे पहले विंडीज दौरे के लिए टीम का चयन 19 जुलाई को होना था, लेकिन प्रशासकों की समिति और बीसीसीआई के बीच नए नियम को लेकर स्पष्टता नहीं होने की वजह से इसे दो दिन के लिए टाल दिया गया था। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बैठक कर आज दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विंडिज दौरे के लिए टीम का एलान करेगी। आइए जानते हैं किसे मिल सकता है मौका, किसके नामों पर चयनकर्ता कर सकते हैं विचार।