फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे वनडे में इस खिलाड़ी की हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री, देखें संभावित प्लेइंग XI

Mon, 28 Jan 2019 07:14 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
टीम इंडिया सोमवार को माउंट मॉनगनुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा व निर्णायक वन-डे मैच खेलने उतरेगी। मेहमान टीम विश्वास से भरी हुई है क्योंकि उसने सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर रखी है। बहरहाल, टीम इंडिया तीसरे वन-डे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकती है। सूत्रों को मानें तो तीसरे वनडे में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
rohit dhawan
ओपनर
रोहित शर्मा और शिखर धवन का तीसरे वन-डे में खेलना तय है। पिछले मुकाबले में भी दोनों ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी। दूसरे वनडे में दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था।
विज्ञापन

3 of 6
virat kohli ms dhoni
मिडिल ऑर्डर
शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली ब्रेक पर जाने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सौ प्रतिशत प्रदर्शन करना चाहेंगे। तीसरे नंबर उतरने वाले कोहली के बाद रायुडू चौथे नंबर पर बल्लेबाज करने आ सकते हैं।

एमएस धोनी को नेपियर में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाने का मौका नहीं मिला, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया। ऐसे में उन्हें पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।

4 of 6
हार्दिक पांड्या
ऑलराउंडर
केदार जाधव एक बार फिर ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मुकाबले में भी केदार ने 10 गेंदों पर तेज 22 रन का योगदान दिया था। वहीं दूसरे ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह तीसरे वनडे में हार्दिक पांड्या को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा किसी एक खिलाड़ी को बाहर कर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
कुलदीप और चहल
बॉलिंग डिपार्टमेंट
भुवनेश्वर कुमार भी अपनी लय में लौट चुके हैं। वह टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक तो हैं ही, इसके अलावा वह बल्लेबाजी में भी अपना जौहर दखाने में पीछे नहीं रहते। उनका प्लेइंग इलेवन में शामिल रहना कंफर्म नजर आ रहा है।

कुलदीप यादव ने अब तक खेले दोनों मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी की है। इनका तीसरे वन-डे में खेलना तय माना जा रहा है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज चाइनामैन के सामने संघर्ष करते दिख रहे हैं। वहीं, युजवेंद्र चहल ने भी स्पिन गेंदबाजी में कमाल की जिम्मेदारी निभाई है। युजवेंद्र ने अब तक खेले दो मुकाबलों में चार अहम विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी ने दोनों ही मुकाबलों में में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले मैच में कीवी ओपनर्स को क्लीन बोल्ड किया और मैच में कुल तीन विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए शमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में भी उन्होंने कप्तान विलियमसन का विकेट चटकाया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया था और वह एक बार फिर टीम इंडिया के गो टू बॉलर बनना चाहेंगे। दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर पर भरोसा दिखाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें