फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 खिलाड़ियों के साथ फाइनल में उतरेगा भारत! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Wed, 13 Mar 2019 08:32 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
टीम इंडिया
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी व फाइनल मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में बुधवार, 13 मार्च को खेला जाएगा। मोहाली में चौथा वन-डे गंवाने वाली टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। पांचवां वन-डे मैच जीतने वाली टीम 3-2 से इस सीरीज पर कब्जा करेगी। आइए इसी कड़ी में जान लेते हैं कैसी हो सकती हैं टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन...
विज्ञापन

2 of 11
ROHIT SHARMA SHIKHAR DHAWAN
टॉप ऑर्डर
रोहित शर्मा (95) और शिखर धवन (143) की जोड़ी ने पिछले मुकाबले में भारतीय टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी। इसके बावजूद टीम इंडिया ने यह मुकाबला चार विकेट से गंवा दिया था। कप्तान विराट कोहली पांचवें वन-डे में अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाजों को बाहर बैठाने की गलती कभी नहीं करेगें।
विज्ञापन

3 of 11
virat army
नागपुर में 116 रन की शतकीय पारी खेलने वाले कोहली ने रांची में भी 123 रन बनाए थे। हालांकि मोहाली में खेले गए  चौथे वन-डे में उनके बल्ले की तेज धार नजर नहीं आई। फिरोजशाह कोटला स्टेडियम विराट कोहली का होम ग्राउंड है। यहां भी कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।

4 of 11
केएल राहुल
मिडिल ऑर्डर
पिछले मैच में अंबाती रायुडू की जगह टीम में शामिल हुए केएल राहुल सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन कप्तान कोहली को अभी भी केएल राहुल की प्रतिभा पर यकीन है। पांचवें वन-डे में राहुल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले मैच में अपनी विकेटकीपिंग से काफी निराश किया था। उन्होंने विकेट के पीछे से कई अहम मौके गवाएं। लेकिन एमएस धोनी के आखिरी वन-डे में मौजूद न होने की वजह से टीम में पंत के स्थान पर कोई दूसरा विकल्प नजर नहीं आता है। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में उनका खेलना लगभग तय है।
विज्ञापन

6 of 11
केदार जाधव
ऑलराउंडर
केदार जाधव ने इस सीरीज में न सिर्फ बल्ले बल्कि गेंद से भी कमाल दिखाया है। हालांकि पिछले मैच में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कुछ खास नहीं किया था। जाधव की प्लेइंग इलेवन में मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है। जाधव पंत के बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
vijay shankar
दूसरे वन-डे में टीम की जीत के असली हीरो विजय शंकर चौथे वन-डे में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। शंकर न सिर्फ लोवर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज को मजबूत करते हैं, बल्कि गेंदबाजी आक्रमण में भी परफेक्ट बैठते हैं। हालांकि दिल्ली की स्लो पिच को देखते हुए टीम में स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हो सकती है।

8 of 11
Yuzvendra Chahal
स्पिनर
रविंद्र जडेजा की जगह पांचवें वन-डे में टीम के साथ जुडे युजवेंद्र चहल का खेलना भी लगभग तय नजर आ रहा है। कप्तान कोहली फिरोजशाह कोटला में दो या तीसरे ऑप्शनल स्पिनर के साथ मैदान संभाल सकते हैं।

9 of 11
kuldeep yadav
पिछले मुकाबले में सिर्फ एक विकेट लेने वाले गेंदबाज कुलदीप यादव की जगह भी प्लेइंग इलेवन में पक्की नजर आ रही है। युजवेंद्र के साथ मिलकर कुलदीप कंगारू बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाएंगे।
 

10 of 11
bhuvneshwar kumar
पेस बॉलिंग
पिछले मैच में टीम इंडिया के पेस अटैक में भी काफी कमियां नजर आईं। टीम इंडिया के स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार भी सिर्फ एक ही विकेट चटका पाए थे। इसके बावजूद कप्तान कोहली भुवी प्लेइंग इलेवन में जगह देकर बड़ा दांव खेल सकते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
JASPRIT BUMRAH
इस सीरीज में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी से टीम ज्यादा मजबूत बनती है। बुमराह पांचवें वन-डे में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें