फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति लाएगी Ertiga का स्पोर्टी वर्जन, Innova और Marazzo को देगी जबरदस्त टक्कर

Tue, 12 Mar 2019 07:26 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Suzuki Ertiga GT-6
मारुति अपनी एमपीवी अर्टिगा का नया वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है। अर्टिगा का नया वर्जन 6 सीटर वाला होगा। मारुति सुजुकी ने इसका नाम Suzuki Ertiga GT रखा है। नई अर्टिगा को नेक्सा डीलरशीप के जरिए भेजा जाएगा। वहीं नई अर्टिगा की कीमत वर्तमान अर्टिगा के मुकाबले ज्यादा महंगी होगी।
 
विज्ञापन

अर्टिगा पर जीटी की बैजिंग

2 of 5
Suzuki Ertiga GT-9
नई मारुति अर्टिगा जीटी (ग्रैंड टूरिंग) यानी हाइपरफॉरमेंस कार को प्रीमियम कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले अर्टिगा एमपीवी को इंडोनेशिया में पेश किया जा चुका है। इससे पहले अर्टिगा के स्पोर्ट्स वर्जन को गेकिंडो इंटरनेशनल ऑटो शो में पेश किया गया था। नई अर्टिगा के फ्रंट और रिअर बंपर्स में बदलाव किया गया है और इसे स्पोर्टी बोल्ड लुक दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्टाइलिश फॉग लैंप्स भी दिए जाएंगे। वहीं इसमें नई ग्रिल, स्पॉयलर और ब्लैक अलॉय दिए जाएंगे। इसके अलावा अर्टिगा पर जीटी की बैजिंग भी होगी।
 
विज्ञापन

अर्टिगा में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स

3 of 5
Suzuki Ertiga GT-7
दूसरे फीचरों की बात करें, तो अर्टिगा में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, टिल्ट स्टेयरिंग, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम जैसे फीचर होंगे। नई अर्टिगा को 3 रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर के लिए इलेक्ट्रिक सीट एडजस्ट, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा डुअल एयरबैग्स और एबीएस के साथ ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।
 

K15B 1.5 लीटर 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन

4 of 5
Suzuki Ertiga GT-8
भारत में जो अर्टिगा लॉन्च होगी, उसमें K15B 1.5 लीटर 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो 6000 आरपीएम पर 104 पीएस की पावर और 4400 आरपीएम पर 138 एनएम का टार्क देगा। डीजल वैरियंट की बात करें, तो इसमें E15A 1.5 लीटर वाला टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा होगा, जो 4000 आरपीएम पर 95 पीएस की पावर और 1500 से 2500 आरपीएम पर 225 एनएम का टार्क देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 10 लाख से ज्यादा

5 of 5
Suzuki Ertiga GT-4
नई अर्टिगा को 3 रंगों रेड, ब्लैक और ग्रे रंग में लॉन्च किया जा सकता है। 7 सीटर अर्टिगा को मारुति एरेना ऑउलेट्स से बेचा जाएगा, जबकि 6 सीटर अर्टिगा जीटी एमपीवी को नेक्सा शोरूम्स के जरिए बेचा जाएगा। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से ज्यादा होने की उम्मीद की जा रही है।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें