फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL : टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम ने लखनऊ में किया अभ्यास, जडेजा और बुमराह ने बहाया पसीना

Tue, 22 Feb 2022 08:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम ने लखनऊ के मैदान में जमकर पसीना बनाया। वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका के खिलाफ भी भारत बड़ी जीत हासिल करना चाहेगा। 
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराने के बाद भारतीय टीम श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार है। 24 फरवरी से शुरू हो रही सीरीज में भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच होने हैं। सीरीज का पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। लखनऊ के बाद सीरीज के बाकी दोनों मैच 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में खेले जाएंगे। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे अहम खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। 
विज्ञापन

2 of 11
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में रवींद्र जडेजा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। जडेजा लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापस लौटे हैं। इससे पहले वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके बाद चोट के चलते उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे में आराम दिया गया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान जडेजा एनसीए में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे। लगभग तीन महीने बाद भारतीय टीम में उनकी वापसी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 11
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ के कोच बनने के बाद भारतीय टीम अपने घर में कोई मैच नहीं हारी है। पिछले साल नवंबर से लेकर अब तक टीम इंडिया न्यूजीलैंड, और वेस्टइंडीज को हरा चुकी है। भारत ने छह टी-20 मैच, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले हैं। 11 में से 10 मैच भारत जीता है, जबकि कानपुर में एक टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था। 

4 of 11
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापस लौटे हैं। वे इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में उन्हें टीम इंडिया से बाहर रखा गया था। उनका वर्कलोड कम करने के लिए उन्हें आराम दिया गया था। 
विज्ञापन

5 of 11
युजवेन्द्र चहल और हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
हर्षल पटेल और युजवेन्द्र चहल ने भी टी-20 सीरीज से पहले जमकर अभ्यास किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हर्षल भारत के सबसे सफल गेंदबाज थे। वहीं चहल ने भी पहले दो मैचों में अच्छी गेंदबाजी की थी। दक्षिण अफ्रीका दौरे में खराब प्रदर्शन के बाद चहल ने बेहतरीन वापसी की है। 
विज्ञापन

6 of 11
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव बेहतरीन लय में थे। वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। इस सीरीज के बाद भारत की टी-20 टीम में उनकी जगह लगभग पक्की हो चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ भी वे अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे। 
विज्ञापन

7 of 11
वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ में पहले टी-20 मैच से पहले वेंकटेश अय्यर अपनी गेंदबाजी पर काम करते नजर आए। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने अहम मौकों पर गेंदबाजी की थी और दो महत्वपूर्ण विकेट भी लिए थे। हालांकि, उनकी इकोनॉमी कुछ खास नहीं थी। इस पर उन्हें काम करना होगा। 

8 of 11
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उन्हें मौका मिल सकता है। कुलदीप लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापस लौटे हैं और प्लेइंग 11 में जगह मिलने पर अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। 

9 of 11
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर भी लखनऊ टी-20 से पहले अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाते नजर आए। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उन्हें ज्यादा मौके मिलना तय है। अय्यर इस सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी कर टीम में अपनी जगह बनाना चाहेंगे। इस सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में अय्यर को तीसरे नंबर पर लगातार मौके मिल सकते हैं। 

10 of 11
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में लय में नहीं थे। तीनों मैचों में वे रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। तीनों मैचों में वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्हें कई बार अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वे बड़े शॉट नहीं खेल पा रहे थे और उनका स्ट्राइक रेट काफी कम था। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वे पुरानी लय में लौटना चाहेंगे। 
विज्ञापन

11 of 11
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद सिराज ने भी लखनऊ में पहले टी-20 मैच से पहले जमकर पसीना बहाया। सिराज को टी-20 टीम में ज्यादा मौके मिलने की संभावना कम है, क्योंकि बुमराह और भुवनेश्वर जैसे सीनियर खिलाड़ी भी टीम में मौजूद हैं। हालांकि, मौका मिलने पर सिराज टीम में अपनी जगह बनाना चाहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें