आईसीसी ने सोमवार को इंटरनेशनल वनडे रैंकिंग की घोषणा की। रैंकिंग में टीम इंडिया के कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे में 4-1 से मैदान मारने वाली टीम इंडिया दूसरे नंबर पर बरकरार है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bumrah virat
टीम इंडिया के 122 अंक हैं और वो दुनिया की नंबर-1 इंग्लैंड (126) से अब चार प्वॉइंट्स ही पीछे है। टीम इंडिया के कप्ता कप्तान विराट कोहली और डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में पहली पोजीशन पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ms dhoni
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तीन अंक का फायदा मिला है और वो अब 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
4 of 5
bhuvneshwar kumar
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 6 पायदानों की बढ़त के साथ 17वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, टीम इंडिया के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक पायदान का फायदा हुआ है और वे पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
इसके अलावा भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव को आठ पायदानों का फायदा हुआ है और वह 35वें नंबर पर पहुंच गए हैं। केदार ने पिछले कुछ समय से शानदार ऑलराउंडर की भूमिक निभाई है।