फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19वीं सदी की इस राजकुमारी की सुंदरता का कायल था जमाना, न मिलने पर 13 पुरुषों ने कर ली थी आत्महत्या

Mon, 04 Feb 2019 12:29 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : kidskunst.info
सुंदरता देखने वाले की आंखों में होती है जैसे कि एक कहावत है। लेकिन सुंदरता की व्याख्या दिन पर दिन बदलती जा रही है। पहले जो कभी दिल और मन देखा करते थे, वो आज सुंदरता में फिगर और न जाने क्या क्या ढूंढते हैं..ऐसे में आपको उस हसीन रानी की कहानी बतानी जरूरी है। जिसकी खूबसूरती पर इतने लोग फिदा हुए कि, उसे अपना बनाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो गए।आखिर में जब हसीन मल्लिका नहीं मिली तो उनमें से 13 पुरुषों ने तो आत्महत्या कर ली थी।जानिए कौन थी वो रानी और किससे हुई शादी? 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : facebook
कजर की ये राजकुमारी सुंदरता की देवी मानी जाती थी। हालांकि वह बिल्कुल भी आकर्षक नहीं थी, राजकुमारी का परिवार अमीर था और वह गोरी थी। उसके परिवार की संपत्ति बहुत अधिक थी, लेकिन इसके अलावा, राजकुमारी इराक में उस समय की सबसे शिक्षित महिलाओं में से एक थी।
 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : facebook
तेहरान में 1883 में जन्मी कजर की राजकुमारी बड़ी होकर अपने जीवन में एक ऐसा समय बिताएगी जब 145 पुरुष विवाह के लिए उसका हाथ मांगेंगे, शायद राजकुमारी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। हालांकि, कुछ पुरुषों ने इसे व्यक्तिगत रूप से लिया और राजकुमारी के इंकार के बाद 13 पुरुषों ने आत्महत्या कर ली थी।

4 of 9
- फोटो : facebook
अंत में, राजकुमारी ने अपने प्रेमी से शादी की, 2 बेटे और 2 बेटियां भी हुईं और तलाक भी हो गया।पति फारसी राजा नासिर अल-दीन शाह काजर थे। उन्होंने 47 वर्षों तक ईरान पर शासन किया और काजर की 84 पत्नियों थीं।जिनमें से सबसे प्रिय पत्नी राजकुमारी जहरा थीं। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : facebook
अपने समय में पूर्णता और सुंदरता का प्रतीक मानी जाने वाली फ़ारसी राजकुमारी का पूरा नाम जहरा ख़ानम तदज एस-सल्टानेह था और वह क़ाज़र राजवंश के दौरान राजकुमारी थीं। पति राजा शाह नासर अल-दीन शाह काजर, 1948 में एक शक्तिशाली पुरुष थे, जो उस समय के चौथे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति थे। काजर का राज्य ईरान के इतिहास में सबसे लंबा था। 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : facebook
जब एक विदेशी व्यापारी ने नासिर से पूछा कि ज्यादा वजन की महिलाओं को सुंदर क्यों माना जाता है, तो राजा ने जवाब में कहा थी कि, "जब आप कसाई के पास जाते हैं, तो क्या आप हड्डियां खरीदतें हैं या मांस खरीदते हैं?" मुझे यकीन है कि आप इससे सहमत होंगे।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : facebook
लेकिन एक व्यक्ति कि बाहरी सुंदरता से अधिक भी बहुत कुछ होता है। जहरा को कलाओं का शौक था और वह एक चित्रकार और लेखिका थीं। जहरा महिलाओं के अधिकारों के लिए भी लड़ीं थी और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त कर रही थीं।

8 of 9
- फोटो : facebook
उनका एक साहसिक कदमों में से एक था जब उन्होंने अदालत में रहते हुए अपने हिजाब के बजाय पश्चिमी कपड़े पहनने का फैसला किया। वह उन प्रमुख महिलाओं में से एक थीं जिन्होंने ईरान की महिलाओं के अधिकार के लिए समूह बनाया जिसका नाम  सोसाइटी ऑफ वूमेन फ्रीडम था।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : facebook
जहरा अपनी आखिरी सांस तक महिलाओं के समान अधिकारों के लिए लड़ती रहीं। 1936 में उनका निधन हो गया  और उन्हें आज भी नारीवादी आंदोलन के अग्रदूतों के रूप में देखा जाता है।जबकि कई लोग सोच सकते हैं कि वह बाहरी सुंदरता की वर्तमान परिभाषा को पूरा नहीं कर सकती, लेकिन कई अन्य तरीकों से काफी सुंदर महिला थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें