फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद टीम इंडिया के हाथ लगा सुनहरा मौका, पाकिस्तान का शिकार कर फिर दोहराएंगे इतिहास

Wed, 19 Sep 2018 08:47 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
एशिया कप में टीम इंडिया हांगकांग के खिलाफ अपनी चुनौती का आगाज कर रही है। टॉस हारकर मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया अबु धाबी के इस ग्राउंड पर काफी लंबे समय बाद खेल रही है। एशिया कप में टीम इंडिया की कमान हिटमैन रोहित शर्मा के हाथ में है। एशिया कप में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
india vs pakistan
भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 19 अप्रैल 2006 में यहां अपना आखिरी मुकाबला खेला था। करीब 12 साल पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी मैच में यहां 51 रन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

3 of 5
final champions trophy india vs pakistan 2017
बता दें कि यह 132वां मैदान है जहां टीम इंडिया ने मुकाबले खेले हैं। टीम इंडिया ने अब तक सबसे ज्यादा मैच शारजाह (72), कोलंबो (43), मीरपुर (22), कोलकाता, मेलबर्न, हरारे (21), ढाका, बैंगलोर (20) में खेले हैं।

4 of 5
rohit and yuzi
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की मजबूत टीम आज कमजोर माने जाने वाले हांगकांग के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें बुधवार को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले की तैयारी पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ROHIT SHARMA 200
रोहित और उनकी टीम हांगकांग को हल्के में नहीं लेना चाहेगी क्योंकि उसे इसके अगले ही दिन फार्म में चल रही पाकिस्तान की टीम से भिड़ना है। दुबई में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है और ऐसे में भारत बड़े मुकाबले से पहले अपना सही संयोजन तैयार करना चाहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें