फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: कप्तान नहीं बने बुमराह तो टीम में क्या होगी उनकी भूमिका? गंभीर और शुभमन को दिखानी होगी सूझबूझ

Fri, 16 May 2025 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बुमराह को कप्तान नहीं बनाया गया है तो गंभीर-गिल की जोड़ी और गुजरात के इस तेज गेंदबाज पर भी टीम को सही दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
1 of 7
शुभमन गिल, गंभीर और बुमराह - फोटो : ANI
रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद से इस प्रारूप में टीम इंडिया के नए कप्तान को लेकर जद्दोजहद जारी है। शुभमन गिल इस रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन कई पूर्व क्रिकेटरों ने जसप्रीत बुमराह को कप्तान नियुक्त करने की मांग की है। हालांकि, चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट इस मामले पर अंतिम फैसला लेंगे। गिल अगर कप्तान बनते भी हैं तो भी टीम में बुमराह की भूमिका अहम होगी। बुमराह अपने दम पर कोई भी मैच पलटने की क्षमता रखते हैं और लीडरशिप ग्रुप में उनका रहना तय है। उनके मामले में गंभीर और गिल को सूझबूझ दिखानी होगी।
विज्ञापन

2 of 7
सिडनी में स्कैन के लिए जाते बुमराह - फोटो : Twitter
सिडनी में कप्तानी की दौड़ में पिछड़ गए बुमराह
भारतीय टीम की कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह सबसे आगे थे, लेकिन सिडनी में चार जनवरी की दुर्भाग्यपूर्ण सुबह के बाद से वह धीरे धीरे पिछड़ते चले गए। कप्तानी की भूमिका उनके लिए ही थी, लेकिन कुछ महीने पहले वह पीठ के स्कैन के लिए चुपचाप सिडनी क्रिकेट मैदान से चले गए थे। बुमराह की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट में भारत की जीत की जरा सी भी उम्मीद धूमिल हो गई, लेकिन इस चोट ने भारत के दीर्घकालिक टेस्ट कप्तान बनने की उनकी संभावनाओं को भी झटका दिया।

IPL 2025: 'WTC में खेलने वाले अफ्रीकी क्रिकेटरों को 26 मई तक रिलीज करें', आईपीएल से पहले BCCI ने दिया निर्देश
विज्ञापन

3 of 7
गावस्कर और गंभीर - फोटो : PTI
मांजरेकर-गावस्कर चाहते हैं बुमराह कप्तान बनें
पूर्व भारतीय टेस्ट खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, 'मैं हैरान हूं कि हम टेस्ट कप्तान के रूप में बुमराह के अलावा किसी और विकल्प पर विचार कर रहे हैं। उनकी चोटों के बारे में चिंतित हैं? तो अपने उप-कप्तान को सावधानी से चुनें।' इसके अलावा सुनील गावस्कर और के श्रीकांत भी बुमराह को कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं। सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करने के लिए मुंबई पहुंचे मुख्य कोच गौतम गंभीर की मौजूदगी ने अफवाहों को हवा दे दी कि शुभमन गिल अब भी नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार नहीं हैं।

4 of 7
शुभमन, यशस्वी, बुमराह - फोटो : ANI
गंभीर के अपने रुख से पीछे हटने की कम संभावना
कुछ दिन पहले मुख्य कोच के साथ दिल्ली में नए कप्तान की लंबी बैठक के बाद चयनकर्ताओं या गंभीर के अपने रुख से पीछे हटने की बहुत कम संभावना है। पर ऐसी अफवाहें थीं कि भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले प्रभावशाली लोग गिल की अचानक पदोन्नति से खुश नहीं हैं, लेकिन यह मानना पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण होगा कि पंजाब के बल्लेबाज को अगले टेस्ट कप्तान के रूप में चुने जाने से पहले इन ताकतवर लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया था।

IPL 2025: पंजाब, गुजरात और लखनऊ को बचे हुए सत्र की शुरुआत से पहले झटका; मयंक यादव-जोस बटलर और फर्ग्यूसन बाहर
विज्ञापन

5 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
बुमराह के लिए लगातार पांच टेस्ट खेलना होगा मुश्किल
बुमराह अब 31 वर्ष के हो चुके हैं और ऐसी स्थिति में आ गए हैं जहां भारतीय टीम की स्थायी कप्तानी दूर का सपना लग सकता है और जानकारों की राय के आधार पर उनके लिए लगातार पांच टेस्ट खेलना मुश्किल होगा। बुमराह की बात की जाए तो चयनकर्ताओं के पास बहुत ही सहज नेतृत्व मौजूद था, लेकिन उनकी चिंता भी समझ में आती है। ब्रेकडाउन की स्थिति में क्या होता है। रिपोर्ट्स में तो यहां तक खबरें आई हैं कि बुमराह खुद ही यह स्वीकार कर चुके हैं कि उनका पांचों टेस्ट में खेलना संभव नहीं है। इसलिए कोई ऐसा कप्तान बने जो लगातार पांच मैचों में कप्तान रहे।
विज्ञापन

6 of 7
विकेट लेने के बाद बुमराह - फोटो : BCCI
बुमराह दो बार काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे
मैदान पर होने वाली चोटों को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है, लेकिन स्ट्रेस फ्रैक्चर (पीठ), साइड स्ट्रेन, घुटने और हैमस्ट्रिंग से जुड़ी परेशानियां जो तेज गेंदबाजों को होती हैं, ये सभी फिटनेस से जुड़ी समस्याओं का हिस्सा हैं। सिडनी में जनवरी की एक सुबह चोट लगने के कारण बुमराह तीन महीने के लिए बाहर हो गए। इससे पहले 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से ठीक पहले मैदान पर ब्रेकडाउन के कारण वह 11 महीने तक खेल से बाहर रहे।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, हरमनप्रीत कप्तान और मंधाना उपकप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शुभमन, बुमराह और गंभीर - फोटो : ANI
बुमराह को लेकर गंभीर-गिल को दिखानी होगी सूझबूझ
अगर बुमराह को कप्तान नहीं बनाया गया है तो गंभीर-गिल की जोड़ी और गुजरात के इस तेज गेंदबाज पर भी टीम को सही दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी होगी। बुमराह को बहुत ज्यादा तकनीकी मदद की जरूरत नहीं है क्योंकि रविचंद्रन अश्विन की तरह यह गेंदबाज भी अपनी कला को लेकर बहुत आश्वस्त है। उन्हें कोचिंग की जरूरत नहीं है, लेकिन उसे यह समझने की जरूरत है कि वह कैसे काम करते हैं। साथ ही यह भी देखना होगा कि अहं की लड़ाई न हो और गिल ठंडे दिमाग से फैसले लें। रोहित टीम में सीनियर थे और उनका गुस्सा भी खिलाड़ियों को झेलने में बुरा नहीं लगा, लेकिन गिल के साथ ये बात नहीं होगी। ऐसे में टीम में फूट पड़ने की संभावना भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें