फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वन-डे में टीम इंडिया की ताकत देखेगी पूरी दुनिया, ऑस्ट्रेलिया ही नहीं इंग्लैंड को भी खतरा

Wed, 09 Jan 2019 06:18 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में व्यक्तिगत सूची में शीर्ष पर कायम हैं, लेकिन भारत अगर अपने अगले आठ एक दिवसीय मुकाबले जीत लेता है तो वह टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर चल रही इंग्लैंड से महज एक अंक पीछे रह जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया
भारत को ऑस्ट्रेलिया से तीन और न्यूजीलैंड से पांच वनडे खेलने हैं जिससे वह 125 अंक तक पहुंच जाएगा और इंग्लैंड से केवल एक अंक पीछे रहेगा, लेकिन ऐसा तभी होगा जब वह अपने सभी आठ मैचों में जीत हासिल कर लेगा जबकि पाकिस्तान को उन्हें पछाड़ने के लिये दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इंग्लैंड की टीम तालिका में 126 अंक लेकर शीर्ष पर चल रही है जबकि इस समय भारतीय टीम 121 अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रही है। बल्लेबाजी सूची में कोहली (एक) और रोहित शर्मा (दो) ने अपना स्थान कायम रखा है जबकि बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान (दूसरे) और टीम के अपने साथी कुलदीप यादव (तीसरे) से काफी आगे हैं।

4 of 5
team india
अन्य भारतीयों में बल्लेबाज शिखर धवन नौंवें स्थान पर हैं जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड के आदिल राशिद के साथ संयुक्त छठे स्थान पर हैं।  वनडे टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को शिकस्त देकर अपना तीसरा स्थान कायम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
उन्होंने एक अंक हासिल किया जिससे उनके 113 अंक हो गये जबकि श्रीलंका अपने आठवें स्थान पर बना हुआ है लेकिन वह एक अंक गंवा चुका है जिससे उसके 78 अंक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें