फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आखिरी गेंद पर जीत के लिए चाहिए थे 6 रन, बिन बल्ले से गेंद लगे ही जीत गई टीम

Wed, 09 Jan 2019 05:53 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
cricket
आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम की जीतते हुए आपने कई बार देखा होगा। लेकिन क्या कभी सुना है कि कोई टीम छह वाइड गेंदों की वजह से मैच जीत गई है। जी हां, क्रिकेट के मैदान में कुछ भी नामुमकिन नहीं है। आखिरी गेंद पर एक टीम को छह रन की दरकार थी और विपक्षी टीम के गेंदबाज ने छह की छह गेंदें वाइड फेंक दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
cricket shimla
महाराष्ट्र के आदर्श क्रिकेट क्लब में 5-5 ओवर का टेनिस बॉल टूर्नामेंट करवाया था। यह मुकाबला देसाई और जूनी डोम्बिवली टीम के बीच खेला जा रहा था। डोम्बिवली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए और जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

3 of 5
गुलाबी गेंद
लक्ष्य का पीछा करने उतरी देसाई टीम ने 4.5 ओवरों में 70 रन बना लिए। उन्हें जीत के लिए आखिरी गेंद पर महज एक छक्के की दरकार थी। लेकिन बल्लेबाज के बिना प्रयास किए ही टीम ने जीत दर्ज कर ली।

4 of 5
बैट, क्रिकेट, आउट
हुआ यूं कि फील्डिंग कर रही टीम के गेंदबाज ने लगातार छह वाइड बॉल फेंक दी। क्रिकेट के ग्राउंड पर हुई इस मजेदार घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा वो अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cricket ball
टीम के सभी सदस्य अपने गेंदबाज से काफी नाखुश नजर आए। गेंदबाज जब गेंद फेंक रहा था तो वो भी अंपायर से हर बॉल के बाद बहस पर उतर आया, लेकिन अंपायर के निर्णय के आगे उसकी एक नहीं चली और टीम हार गई।

देखें वीडियो:


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें