विराट कोहली और उस्मान ख्वाजा
खराब शॉट चयन
दरअसल, इस मैच में एक चीज देखने को मिली कि ज्यादातर बल्लेबाज या यूं कहे तो लगभग सारे बल्लेबाज अपने खराब शॉट चयन के कारण कंगारुओं के शिकार बने। गौरतलब है कि एडिलेड ओवल की पिच को बल्लेबाजी के लिहाज से एक अच्छी पिच मानी जाती है, लेकिन भारतीय बल्लेबाज ने इसका फायदा नहीं उठा पाए। ज्यादातर बल्लेबाज कैच आउट होकर पवेलियन लौटे।