फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को दिया बड़ा ऑफर

Thu, 06 Dec 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
अपने फैंस के बीच धक-धक गर्ल के नाम से जानी जाने वालीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने अब राजनीति में भी पदार्पण कर सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेतृत्व इस पर काफी गंभीरता से विचार कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस साल जून में इस फिल्मी अदाकारा से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। अमित शाह उस समय पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत मुंबई पहुंचे थे। शाह ने इस दौरान अभिनेत्री को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया था।
विज्ञापन

3 of 6
राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि माधुरी दीक्षित का नाम पुणे लोकसभा सीट के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा, ‘पार्टी 2019 के आम चुनाव में माधुरी दीक्षित को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हमारा मानना है कि पुणे लोकसभा सीट उनके लिए बेहतर होगी।’ 

4 of 6
भाजपा नेता ने कहा, ‘पार्टी कई लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया में है और दीक्षित का नाम पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुना गया है। इसके लिए उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।’

वर्ष 2014 में भाजपा ने पुणे लोकसभा सीट कांग्रेस से छीन ली थी और पार्टी उम्मीदवार अनिल शिरोले ने तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

5 of 6
बता दें कि 51 वर्षीय अदाकारा माधुरी ने ‘तेजाब’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’, ‘साजन’ और ‘देवदास’ सहित अनेक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता को भाजपा लोकसभा चुनाव में भुनाना चाहती है। 

माधुरी को चुनाव लड़ाने की योजना के बारे में भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘इस तरह के तरीके नरेंद्र मोदी ने गुजरात में तब अपनाए थे जब वह पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में सभी उम्मीदवारों को बदल दिया था, पार्टी को उस फैसले का लाभ भी मिला था।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्होंने कहा, ‘नए चेहरे लाए जाने से किसी के पास आलोचना के लिए कुछ नहीं था। इससे विपक्ष आश्चर्यचकित रह गया और भाजपा ने अधिक से अधिक सीट जीतकर सत्ता कायम रखी।’ उनका मानना है कि लोकसभा चुनाव में भी यह तरकीब काम आ सकती है। 

नेता के अनुसार, इसी तरह का सफल प्रयोग 2017 में दिल्ली के निकाय चुनावों में भी किया गया जब सभी मौजूदा पार्षदों को टिकट देने से इनकार कर दिया गया। भाजपा ने जीत हासिल की और नियंत्रण बरकरार रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें