फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 खिलाड़ियों के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया

Mon, 07 Jan 2019 05:52 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया
आखिरकार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतकर 71 साल से पड़े जीत के सूखे को खत्म कर दिया है। जो काम सौरव गांगुली और एमएस धोनी जैसे दिग्गज कप्तान नहीं कर पाए थे, वो कोहली एंड कंपनी ने कर दिखाया है। किसे पता था जोश और जज्बे से भरी युवाओं की ये टोली कंगारुओं के गढ़ में जीत के सपने को सच कर दिखाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
team india black
सिडनी टेस्ट में बारिश-तूफान और कम रोशनी की आड़ में बेशक कंगारू बच निकले, लेकिन टीम इंडिया मिशन ऑस्ट्रेलिया फतह करने में कामयाब हो गई। अब हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर ब्रिगेड के वो कौन से महारथी हैं जिनके दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सीने पर जीत के परचम गाड़ दिया...
विज्ञापन

3 of 7
चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा
सौराष्ट्र के राइट हैंडेड बैट्समैन चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया की इस जीत के सबसे बड़े नायक हैं। विदेशी धरती पर पुजारा के बल्ले का दम पूरी दुनिया ने देखा। पुजारा के स्किल के सामने कंगारू पूरी सीरीज में बेबस नजर आए। ऑस्ट्रेलिया में पुजारा ने तीन शतकों की बदौलत 521 रन बनाए। सिडनी टेस्ट में भले ही पुजारा डबल सेंचुरी जड़ने से चूक गए, लेकिन फैंस के दिल में उनकी जगह पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई।

4 of 7
ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा
ऋषभ पंत
बात अगर टीम इंडिया के हीरोज को हो और ऋषभ पंत का नाम न हो ये भला कैसे हो सकता है। पंत ने इस सीरीज में न सिर्फ विकेट के पीछे खड़े रहकर कंगारू टीम के बल्लेबाजों का शिकार किया, बल्कि बल्लेबाजी में उनकी दहाड़ ने गेंदबाजों की हवा निकालकर रख दी। सिडनी टेस्ट में पंत की 159 रन की शतकीय पारी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
virat kohli
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम की रन मशीन विराट कोहली हमेशा की तरह इस बार भी मोर्चा संभालने में पीछे नहीं रहे। मैदान पर कोहली की चालाकी और गेंदबाजों के दिल में उनकी बल्लेबाजी के खौफ ने भारत को यह सीरीज जिताई। कोहली के बल्ले इस सीरीज में भी जमकर रन बरसे और भारत एक बार फिर बना चैंपियन। कप्तान कोहली ने चार मैचो में एक शतक की मदद से 282 रन बनाए।
विज्ञापन

6 of 7
jasprit bumrah
जसप्रीत बुमराह
रिकॉर्ड ब्रेकिंग गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के एफर्ट को भला कैसे भूल सकते हैं। बुमराह ने इस सीरीज के तीन मुकाबलों में 21 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ डाली। तेज गेंदबाज ने मेलबर्न टेस्ट में 9 विकेट लिए और महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का रिकॉर्ड भी तोड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mohammad shami
मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के दूसरे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी जोर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शमी ने इस सीरीज में 16 विकेट चटकाए। शमी की धारदार गेंदबाजी का ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। जब जब टीम इंडिया को विकेट की तलाश थी तब तब शमी ने अपने अटैक से कंगारुओं का किला ध्वस्त कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें