फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु वनडे: ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया की हार के ये हैं 5 विलेन

Fri, 29 Sep 2017 09:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
टीम इंडिया के लगातार 9 मैचों के विजयी रथ को ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोक दिया। स्टीव स्मिथ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया के लिए ये जीत बेहद खास रही क्योंकि उसने 13 वन-डे के बाद अपने घर से बाहर जीत का स्वाद चखा। कंगारू टीम ने चौथे वन-डे में 'विराट ब्रिगेड' को 21 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज का अंतर 1-3 किया। टीम इंडिया मैच जीत सकती थी, लेकिन इन 5 खिलाड़ियों के कारण मुकाबला गंवा बैठी। चलिए नजर डालते हैं कौन रहे चौथे वन-डे के 5 विलन:
विज्ञापन

अक्षर पटेल

2 of 6
अक्षर पटेल - फोटो : twitter
चाइनामैन कुलदीप यादव की जगह शामिल किए गए बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने चौथे वन-डे में फीका प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 10 ओवर के कोटे में 66 रन दिए, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं की। इसके बाद बल्लेबाजी के समय टीम को उनसे बड़े-बड़े शॉट खेलने की उम्मीद थी, लेकिन वो एक भी बड़ा शॉट नहीं खेल सके और 6 गेंदों में 5 रन बनाकर कोल्टर नाइल का शिकार बनकर पवेलियन लौटे। ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षर का प्रदर्शन टीम इंडिया पर ही भारी पड़ गया।
                                           
विज्ञापन

युजवेंद्र चहल

3 of 6
टीम इंडिया - फोटो : ndtv sports
लेग स्पिनर चहल से टीम को बेंगलुरु की पिच पर करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद थी क्योंकि उन्होंने एम चिन्नास्वामी पर आरसीबी की तरफ से खेलते हुए खूब विकेट चटकाए हैं। मगर गुरुवार को उनकी गेंदों में धार नहीं नजर आई। वो किसी कंगारू बल्लेबाज को अपनी फिरकी से परेशान नहीं कर सके। युजवेंद्र चहल की गेंदों को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इतने आसानी से पढ़ रहे थे कि कप्तान कोहली ने उनसे 10 ओवर भी पूरे नहीं कराए। चहल ने 8 ओवर में 54 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया।

महेंद्र सिंह धोनी 

4 of 6
एम एस धोनी - फोटो : twitter
एमएस धोनी को इस लिस्ट में शामिल करना उचित नहीं कहा जाएगा क्योंकि उन्हें बहुत देरी से बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। हालांकि, मैच में धोनी का प्रदर्शन बढ़िया नहीं था। उन्होंने फील्डिंग के दौरान चहल की गेंद पर एक आसान स्टंपिंग का मौका छोड़ दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के समय टीम इंडिया को 3 ओवर में 40 रन की दरकार थी, तब धोनी कुछ खास नहीं कर सके और 10 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान विराट कोहली को ट्विटर यूजर्स ने धोनी को ऊपर बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजने को लेकर भी कोसा।
विज्ञापन

मनीष पांडे

5 of 6
Manish Pandey
मनीष पांडे एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। 25 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाने वाले पांडे ने केदार जाधव (67) के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी करके मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत बना रखी थी। मगर जाधव के आउट होने के दो गेंदों के बाद पांडे ने कमिंस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहा जो समय की मांग नहीं थी। इसका परिणाम ये रहा कि पांडे क्लीन बोल्ड हुए और मैच भारत के हाथ से फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : PTI
कप्तान विराट कोहली को टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा विलन मानना गलत नहीं होगा। टीम इंडिया को रहाणे और रोहित ने 106 रन की शतकीय साझेदारी करके शानदार शुरुआत दिलाई थी। इसके बाद 'चेस' मास्टर कोहली की बारी थी। 28 वर्षीय कोहली ने भारतीय पारी के दौरान दो सबसे बड़ी गलतियां की। पहले तो उन्होंने सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा (65 रन) को रनआउट करा दिया और इसके बाद दूसरी बड़ी गलती रही सीरीज में दूसरी बार कोल्टर नाइल का शिकार बनना। विराट कोलकाता वन-डे के समान ही बेंगलुरु में भी कोल्टर नाइल की गेंद पर कट एंड बोल्ड हुए और अपनी टीम को बैकफुट पर धकेल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें