टीम इंडिया ने अपने 500वें टेस्ट में 197 रनों की जोरदार जीत हासिल करने के साथ ही किसी टेस्ट में सबसे ज्यादा बार एलबीडब्ल्यू करने का रिकॉर्ड भी बना दिया। भारत ने अपने 300 और 400वें टेस्ट मैच के बाद 500वें मैच में भी जीत हासिल की है।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने बनाया सबसे ज्यादा LBW करने का रिकॉर्ड
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
अपने 500वें टेस्ट मैच में जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने अपने यादगार मैच में जीत हासिल की थी, लेकिन इंग्लैंड का 500वां मैच ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने बनाया सबसे ज्यादा LBW करने का रिकॉर्ड
3 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
कानपुर के ग्रीन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय गेंदबाजों ने दोनों पारियों में कुल 10 बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू किया। किसी मैच में सबसे ज्यादा एलबीडब्ल्यू करने का भारत का यह नया रिकॉर्ड है।
टीम इंडिया ने बनाया सबसे ज्यादा LBW करने का रिकॉर्ड
4 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
टीम इंडिया ने कानपुर टेस्ट में 10 बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू करने से पहले 3 बार किसी मैच में 9-9 बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू किया था। भारत ने 2000-01 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में, 2004-05 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ और 2009-10 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 9-9 बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू किया था।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने बनाया सबसे ज्यादा LBW करने का रिकॉर्ड
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 6 बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू किया था जबकि दूसरी पारी में 4 बल्लेबाजों को। पहली पारी में रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट झटके थे जिसमें 4 बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू किया था। वहीं दूसरी पारी में आर अश्विन ने 6 विकेट झटके जिसमें 3 बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू हुए।
टीम इंडिया ने बनाया सबसे ज्यादा LBW करने का रिकॉर्ड
6 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
टीम इंडिया की शानदार जीत में आर अश्विन का एक और लाजवाब प्रदर्शन का हाथ रहा है। इस मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए। वह सबसे कम टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हो गए हैं। अश्विन ने अपने 37 टेस्ट मैचों में 5 बार 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। अनिल कुंबले ने 81 टेस्ट और हरभजन सिंह ने 68 टेस्ट मैचों में 5 बार 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया था।