फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल पुरानी हार का बदला लेने को बेताब टीम इंडिया, इन 5 जांबाजों पर रहेगी दुनिया की निगाहें

Wed, 01 Aug 2018 09:02 AM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
team india
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले इंग्लैंड में टीम इंडिया की पिछले प्रदर्शन को देखते हुए इस बार कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पांच स्टार खिलाड़ियों पर दुनिया के नजर लगातार बनी रहेगी।
विज्ञापन

विराट कोहली

2 of 6
virat kohli
भारतीय कप्तान पर सबकी निगाह होंगी जो इस दौरे में अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। पिछले दौरे में पांच मैचों में वह केवल 13.40 की औसत रन बना पाए थे जिसमें दो बार वह शून्य पर आउट हुए थे लेकिन इस दौरे में वह अब तक तीन अर्द्धशतकीय पारी खेल चुके हैं जिसमें दो वनडे में और एक तीन दिनी अभ्यास मैच में लगाई। दुनिया के नंबर दो बल्लेबाज की शीर्ष रैंकिंग के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से कड़ी होड़ होगी। वहीं साल 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी में हार झेलने वाली टीम हर हालत में यहां जीतकर जाना चाहेगी।

मैच     रन    उच्चतम     औसत
05     134      39          13.40
विज्ञापन

मुरली विजय

3 of 6
मुरली विजय
भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने का जिम्मा दाएं हाथ के इस बल्लेबाज पर होगा जिन्होंने अभ्यास मैच में अर्द्धशतक लगाकर अच्छे संकेत दिए हैं। इंग्लैंड में स्विंग के खिलाफ उनका प्रदर्शन खराब नहीं रहा है। पिछले दौरे में उन्होंने एक शतक और दो अर्द्धशतक लगाए थे। टेस्ट विशेषज्ञ हैं और तेज गेंदबाजी के साथ स्पिन को भी उसी क्षमता के साथ खेलने का हुनर रखते हैं। 

मैच    रन    उच्चतम     औसत
05    402     146         40.2

अजिंक्य रहाणे

4 of 6
अजिंक्य रहाणे
भारतीय नायब अजिंक्य रहाणे भारत के मध्यक्रम की रीढ़ हैं। चेतेश्वर पुजारा अभी लय में नहीं है। ऐसे में रहाणे से काफी उम्मीदें रहेंगी। पिछले दौरे में लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेली थी। इंग्लैंड की पिचों की स्विंग उनके लिए ज्यादा समस्या का सबब नहीं है।

मैच    रन    उच्चतम    औसत 
05     299    103        33.22
विज्ञापन

इशांत शर्मा

5 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : BCCI
ऐसे में जबकि भुवनेश्वर और बुमराह पहले टेस्ट में टीम के हिस्से नहीं होंगे। भारत के लंबे कद के इस गेंदबाज पर काफी दारोमदार होगा। काउंटी का भी अनुभव है। पिछले दौरे में लॉर्ड्स में मिली जीत में इस गेंदबाज ने 95 रन की जीत में पहली पारी में सात विकेट चटकाए थे।

 मैच    विकेट    श्रेष्ठ     औसत 
 07       25      7/74    40.84
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप यादव

6 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
युवा चाइनामैन बॉलर का यह पहला इंग्लैंड दौरा है और इस दौरे में अब तक दो टी-20 और तीन वनडे में कुल चौदह विकेट ले चुके हैं। जिनमें पहले टी-20 में पांच विकेट और नाटिंघम में खेले गए पहले वनडे में 25 रन देकर छह विकेट का रिकॉर्ड प्रदर्शन शामिल है। उनकी गुगली बल्लेबाजों को बेहद परेशान करती है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए स्पिन पुरानी कमजोरी है जिसे कुलदीप भुना सकते हैं। 

टेस्ट मैच में ओवरऑल प्रदर्शन 
मैच     विकेट    श्रेष्ठ     औसत 
02    09        4/40    20.77
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें