टीम इंडिया ने श्रीलंका फतह कर ली और वो भी 9-0 के बड़े अंतर से। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने बुधवार को एकमात्र टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने विदेशी में 9-0 के अंतर से सीरीज जीती हो। इसकी शुरुआत टेस्ट सीरीज से हुई, जिसमें भारत ने श्रीलंका का 3-0 से सफाया किया। फिर वन-डे सीरीज में विराट सेना ने 5-0 से श्रीलंका का क्लीनस्वीप किया। अब टी20 में भी टीम इंडिया ने आसान जीत दर्ज की। टीम इंडिया को टी20 मैच में जीत दिलाने में इन 5 खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही:
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
2 of 6
d
- फोटो : espncricinfo
टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर ने अपनी फिरकी के जाल में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को उलझा दिया। चहल ने रन जरुर ज्यादा खर्च किये, लेकिन टीम को सही समय पर तीन विकेट निकालकर दिए। 27 वर्षीय चहल ने अपने चार ओवर के कोटे में 43 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज (7), थिसारा परेरा (11) और दासुन शानाका (0) को अपना शिकार बनाया। चहल ने अंत में विकेट निकालकर मेजबान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
3 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
चाइनामैन को टी20 फॉर्मेट का बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है और उन्होंने बुधवार को इसे बखूबी साबित भी किया। कुलदीप यादव ने अपने चार ओवर के कोटे में महज 20 रन देकर दो विकेट लिए। 22 वर्षीय कुलदीप ने श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर दिलशान मुनावीरा (53) को क्लीन बोल्ड किया और फिर सीकुगे प्रसन्ना (11) को कोहली के हाथों की शोभा बनाया। कुलदीप अपने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे।
केएल राहुल
4 of 6
केएल राहुल
वन-डे सीरीज में चौथे क्रम पर उतरकर रनों के लिए संघर्ष करने वाले राहुल को जैसे ही ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली, तो उन्होंने अपने अच्छे स्ट्रोक्स खेलकर दिखाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 18 गेंदों में 3 चौको की मदद से 24 रन की पारी खेली, लेकिन उन्होंने अपने फॉर्म में लौटने के संकेत दिए। प्रसन्ना की गेंद पर शनाका को कैच थमाकर पवेलियन लौटने वाले राहुल से टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
मनीष पांडे
5 of 6
मनीष पांडे
- फोटो : twitter
टीम इंडिया की जीत के नायक रहे पांडे ने बेहतरीन अर्धशतक जमाया। 27 वर्षीय बल्लेबाज ने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 119 रन की शतकीय साझेदारी करके टीम इंडिया की जीत तय की। पांडे ने महज 36 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली। पांडे ने परेरा द्वारा पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर विजयी चौका जमाया और टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
'रन मशीन' विराट कोहली ने एक और शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। भारतीय कप्तान कभी साबित करने से नहीं चूकते कि उन्हें 'चेस' पसंद है। विराट ने 54 गेंदों में 7 चौको और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। जब कोहली क्रीज पर थे, तब कभी टीम इंडिया दबाव की स्थिति में नहीं दिखी, यही इस बल्लेबाज की खासियत है। उडाना की गेंद पर शनाका को कैच थमाने से पहले विराट अपना काम कर चुके थे और टीम को जीत के करीब पहुंचा गए थे। हालांकि, कप्तान कोहली को मैच खत्म करके पवेलियन जाना पसंद है, लेकिन बुधवार को ये संभव नहीं हुआ।