फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबो में T-20 'अर्धशतक' पूरा करेंगे विराट,ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय

Thu, 07 Sep 2017 02:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
भारत और श्रीलंका के बीच एकलौता टी-20 मैच आज कोलंबो में खेला जाएगा। टेस्ट और वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करने के बाद श्रीलंका के पास भारत के विजय रथ को रोककर अपनी प्रतिष्ठा बचाने का आखिरी मौका है। ऐसे में विराट सेना किसी भी स्थिति में मैच को जीतकर अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कर लेगी। आईए नजर डालें दोनों देशों के बीच खेले गए टी-20 मैचों के आंकड़ों पर।
 
विज्ञापन

कोलंबो में T-20 'अर्धशतक' पूरा करेंगे विराट,ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय

2 of 6
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का ये पचासवां मैच होगा। वो पचास अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी होंगे। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में विराट का बल्लेबाजी औसत 100.5 का है। उनके खिलाफ 3 मैचों में कोहली ने 201 रन बनाए हैं। जबकि तीनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक भी जड़ा है। 
विज्ञापन

कोलंबो में T-20 'अर्धशतक' पूरा करेंगे विराट,ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय

3 of 6
धोनी
श्रीलंका और भारत के बीच अबतक कुल 10 टी-20 मैच खेले गए हैं। इन सभी मुकाबलों में पूर्व कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना शामिल रहे हैं। आज खेले जाने वाले 11 वें मुकाबले में सुरेश रैना नहीं होंगे। धोनी श्रीलंका के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा 11टी-20 मुकाबला खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

कोलंबो में T-20 'अर्धशतक' पूरा करेंगे विराट,ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय

4 of 6
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा का टी-20  में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है। उन्होंन अब तक श्रीलंका के खिलाफ खेले 7 मैचों में 15.28 की औसत से रन 107 रन बनाए हैं। जिन टीमों के खिलाफ रोहित ने कम से कम 100 रन बनाए हैं उनमें से यह सबसे कम रन औसत है। 
विज्ञापन

कोलंबो में T-20 'अर्धशतक' पूरा करेंगे विराट,ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय

5 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : icc
साल 2017 में खेले 15 टी-20 मैचों मे भुवनेश्वर कुमार 26 विकेट हासिल कर चुके हैं। इनमें से केवल 3 मैचों में भुवी को कोई विकेट हासिल नहीं हुआ जबकि तीन मैचों में उन्हें केवल 1 विकेट से संतोष करना पड़ा। बाकी के 9 मैचों में भुवी ने 2 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। एक मैच में उन्होंने 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
                                           
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलंबो में T-20 'अर्धशतक' पूरा करेंगे विराट,ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय

6 of 6
धनुष्का गुनाथिलका - फोटो : ESPN
श्रीलंकाई बल्लेबाज धनुष्का गुणाथिलका के नाम साल 2017 में टी-20 में 992 रन दर्ज है। यदि वो कोलंबो में 8 रन और बना लेते हैं तो इस साल उनके टी-20 में 1 हजार रन पूरे हो जाएंगे। 

चमारा कप्पूगेदरा ने अपने टी-20 करियर में कुल 1960 रन बनाए हैं। यदि वह कोलंबो में 40 रन का पारी खेलने में सफल हो गए तो टी-20 में 2000 रन के आंकड़े को छूने वाले वो श्रीलंका के सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें