फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 खिलाड़ियों के दम पर टीम इंडिया ने किया सीरीज पर कब्जा, राहुल-पांड्या रहे सबसे स्पेशल

Sat, 30 Jun 2018 10:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
india vs ireland
केएल राहुल और सुरेश रैना के साथ-साथ गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने आयरलैंड को दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 143 रन के विशाल अंतर से हराया। रनों के लिहाज से टीम इंडिया की टी-20 इंटरनेशनल मैंच में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

इसी के साथ 'विराट ब्रिगेड' ने शुक्रवार को दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में आयरलैंड का 2-0 से क्लीन स्वीप किया। आइए जानते हैं टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले पांच खिलाड़ियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
केएल राहुल
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 70 रन जड़ डाले। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और छह छक्के लगाए।
विज्ञापन

3 of 6
सुरेश रैना
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सुरेश रैना भी केएल राहुल से पीछे नहीं रहे। कप्तान कोहली के आउट होने के बाद उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 69 रन बनाए और आयरलैंड के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा किया।

4 of 6
हार्दिक पांड्या
आखिरी समय में बल्लेबाजी करने उतरे टीम इंडिया तूफानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 9 गेंदों में 32 रन जड़े जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल थे। इसके अलावा पांड्या ने एक विकेट भी चटकाया।
विज्ञापन

5 of 6
चहल
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए और आयरलैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
KULDEEP YADAV
स्पिन डिपार्टमेंट में युजवेंद्र को कुलदीप यादव का भी खूब साथ मिला। कुलदीप ने सिर्फ 2.3 ओवर में 16 रन देकर युजवेंद्र के बराबर ही तीन विकेट लिए और टीम इंडिया को जीत के मुहाने तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें