फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvIND: टीम इंडिया का सपना टूटा, एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ ये 5 गलतियां पड़ी भारी

Sat, 04 Aug 2018 10:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड
इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को चौथे ही दिन 31 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 287 और 180 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 274 और 162 रन पर ढेर हो गई। इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टॉप और मिडिल बल्लेबाजों ने टीम को निराश जरूर निराश किया, जिससे टीम को काफी उम्मीदें थी। टीम इंडिया सिर्फ इस मैच में एक बल्लेबाजों के सहारे टिकी रही। आइए जानते एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ ये 5 गलतियां टीम इंडिया पर पड़ी भारीः
 
विज्ञापन

कोहली पर अधिक निर्भरता

2 of 6
विराट कोहली
इंग्लैंड के खिलाफ यह मुकाबला ऐसा लग रहा था कि टीम सिर्फ एक ही बल्लेबाज के सहारे मैदान पर उतरी है। क्योंकि टॉप और मिलिड ऑर्डर के बल्लेबाजों ने टीम को काफी निराश किया। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान कोहली ने अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। कोहली ने पहली पारी में 149 रन जबकि दूसरी पारी में 51 रन बनाए।

 
विज्ञापन

ओपनर्स का फ्लॉप होना

3 of 6
शिखर धवन
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में फैंस की निगाहें टीम इंडिया के ओपनर से थी, लेकिन उन्होंने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पहली पारी में शिखर धवन (26) और मुरली विजय (20) की ओपनिंग जोड़ी पहले विकेट के लिए केवल 50 रन की साझेदारी की। वहीं, दूसरी पारी में धवन (12) और विजय (6) की जोड़ी ने 19 रन की साझेदारी की। 

मिडिल ऑर्डर की बड़ी परेशानी

4 of 6
केएल राहुल - फोटो : file
टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लबाजों ने भी कुछ खास नहीं कर पाए। टीम को नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने बाले बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने भी साथ नहीं दिया। दोनों पारियों में रहाणे 17 (15+2) और दिनेश कार्तिक ने 20 (0+20)  रन बनाए।
विज्ञापन

इंग्लैंड के टेलेंडर्स को रन बनाने देना

5 of 6
सैम करन
इस मुकाबले में एक चीज और देखने को मिली। इंग्लैंड के महज 20 के युवा खिलाड़ी सैम करन ने आगे टीम इंडिया के बेहतरीन गेंदबाज फ्लॉप दिखे। दूसरी पारी में इस युवा खिलाड़ी ने 65 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 63 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लिप में कैच छोड़ना

6 of 6
team india test
इस मैच में यह भी देखने को मिला कि टीम इंडिया की फील्डिंग उतनी चुस्त नहीं थी, जितने की आवश्यकता थी। स्लिप मे कई कैच छोड़े गए। तो कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि टीम इंडिया के मुंह से यह मैच इंग्लैंड ने छीन लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें