इस दौरान दो टीमें दिखीं। एक तरफ विराट थे, तो दूसरी तरफ हार्दिक नजर आए। बीसीसीआई ने इसका वीडियो भी जारी किया है। इस दौरान पॉइंट्स के लिए दोनों टीमों के बीच हंसी मजाक वाली बहस भी हुई।
भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में पहुंच चुकी है। अब अगले राउंड में टीम इंडिया का सामना 20 जून को अफगानिस्तान से होगा। बारबाडोस में होने वाले इस मैच से पहले टीम इंडिया के पास चार दिन का वक्त है और इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने इसका जमकर फायदा उठाया। भारतीय खिलाड़ी बीच वॉलिबॉल का आनंद उठाते दिखे। भारतीय टीम को मियामी में 15 जून को कनाडा से मैच खेलना था, लेकिन बारिश से वह मैच धुल गया था।
विज्ञापन
2 of 9
बीच वॉलीबॉल खेलती भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
अमेरिकी और कैरिबियाई देशों में बीच वॉलीबॉल एक चर्चित खेल है और विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह समेत तमाम खिलाड़ियों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान दो टीमें दिखीं। एक तरफ विराट थे, तो दूसरी तरफ हार्दिक नजर आए। बीसीसीआई ने इसका वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन
3 of 9
बीच वॉलीबॉल खेलती भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
वीडियो में एक तरफ हार्दिक, युजवेंद्र चहल, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, अर्शदीप सिंह और खलील अहमद को देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ विराट के साथ शिवम दुबे और रिंकू सिंह नजर आए।
4 of 9
बीच वॉलीबॉल खेलती भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
इस दौरान पॉइंट्स के लिए दोनों टीमों के बीच हंसी मजाक वाली बहस भी हुई। दोनों ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पॉइंट्स के लिए दोनों ही टीमें जूझती दिखीं।
विज्ञापन
5 of 9
बीच वॉलीबॉल खेलती भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
मैच के दौरान रिवर्स शॉट मारते हुए युजवेंद्र चहल गिर भी पड़े। ऐसे में बाकी खिलाड़ी हंस पड़े। चहल को अभी तक टीम इंडिया के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन
6 of 9
बीच वॉलीबॉल खेलती भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
इसके बाद खिलाड़ियों ने पॉइंट्स मिलने पर एक दूसरे के साथ आक्रामक जश्न भी मनाया। हालांकि, अंत में विराट कोहली और शिवम दुबे की टीम काफी खुश नजर आई।
विज्ञापन
7 of 9
बीच वॉलीबॉल खेलती भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
बीच वॉलीबॉल वाले मैच के दौरान खिलाड़ियों की टोन्ड बॉडी और सिक्स पैक एब्स भी दिखे। खिलाड़ियों ने इसे भी खूब फ्लॉन्ट किया। भारतीय टीम फिटनेस के मामले में बाकी टीमों की तुलना में काफी आगे है। दूसरे देश भी इस मामले में टीम इंडिया की तारीफ करते हैं।
8 of 9
बीच वॉलीबॉल खेलती भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने ग्रुप-ए में चार में से तीन मैच जीते और छह अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया। अब सुपर-8 में 20 जून को अफगानिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया 22 जून को बांग्लादेश और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।