फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: इस वर्ल्ड कप में टूट सकते हैं ये 10 रिकॉर्ड, विराट कोहली, रोहित शर्मा और बटलर के पास यह मौका

Sat, 15 Oct 2022 09:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया में रविवार यानी 16 अक्तूबर से आठवें टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। कंगारू टीम अपनी मेजबानी में खिताब बचाने उतरेगी। वहीं, भारत सहित कई टीमें ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए मैदान पर चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
1 of 11
विराट कोहली, रोहित शर्मा और जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में रविवार यानी 16 अक्तूबर से आठवें टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। कंगारू टीम अपनी मेजबानी में खिताब बचाने उतरेगी। वहीं, भारत सहित कई टीमें ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए मैदान पर चुनौती पेश करेंगी। टीम इंडिया 15 साल के सूखे को समाप्त करने के लिए उतरेगी। वह 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीती थी। वहीं, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमें फिर से चैंपियन बनने के लिए उतरेंगी। इस दौरान कई रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों के निशाने पर होंगे। हम उनमें से 10 मुख्य रिकॉर्ड आपको बता रहे हैं जो इस बार वर्ल्ड कप के दौरान टूट सकते हैं...
विज्ञापन

1. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

2 of 11
महेला जयवर्धने - फोटो : social media
यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है। वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। जयवर्धने ने 31 मैचों 1016 रन बनाए थे। उनके इस रिकॉर्ड पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (847 रन), पूर्व कप्तान विराट कोहली (845 रन), ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर (762 रन) और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (698 रन) की नजर है।
विज्ञापन

2. सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड

3 of 11
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप में आठ बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल इनमें इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो बार यह उपलब्धि हासिल की है। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे करीब इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर हैं। हेल्स ने 2014 और बटलर ने 2021 में शतक लगाया था। वहीं, गेल ने 2007 और 2016 में शतकीय पारी खेली थी।

3. सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी

4 of 11
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी विराट कोहली ने खेली है। उन्होंने 10 बार ऐसा किया है। इस रिकॉर्ड को वह आगे बढ़ाना चाहेंगे। उनके सबसे करीब रोहित शर्मा (आठ बार) और डेविड (छह बार) हैं।
विज्ञापन

4. एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

5 of 11
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने 2014 में छह मैचों में 319 रन बनाए थे। बाबर आजम (303 रन), डेविड वॉर्नर (289 रन), मोहम्मद रिजवान (281) और जोस बटलर (269) उनके करीब 2021 में पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: कप्तान रोहित ने शमी की फिटनेस को लेकर कही यह बात, बुमराह की भी चोट पर दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन

5. सबसे ज्यादा विकेट

6 of 11
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका इस वर्ल्ड कप में टूटना मुश्किल है। हालांकि, क्रिकेट में कभी भी कुछ हो सकता है। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट शाकिब अल हसन ने लिए हैं। उन्होंने 31 मैचों में 41 विकेट झटके हैं। इस वर्ल्ड कप में खेलने वाले खिलाड़ियों में उनके सबसे करीब रविचंद्रन अश्विन हैं। अश्विन ने 18 मैच में 26 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

6. एक पारी में सबसे ज्यादा बार चार विकेट

7 of 11
सईद अजमल - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने तीन बार एक पारी में चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। शाकिब के पास इस वर्ल्ड कप में अजमल को पीछे छोड़ने का मौका होगा। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान ने दो बार ऐसा किया है। वह भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। वह अजमल और शाकिब को पीछे छोड़ सकते हैं।

7. एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट

8 of 11
वानिंदु हसरंगा - फोटो : सोशल मीडिया
एक टी20 वर्ल्ड कप में अब छह खिलाड़ियों ने 13 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उमर गुल ने पहले दो संस्करणों में 13-13 विकेट हासिल किए थे। 2010 में डर्क नैनिस ने 14 विकेट लेकर उनके रिकॉर्ड को तोड़ा था। 2012 में अजंथा मेंडिस ने 15 विकेट हासिल कर लिए थे। यह रिकॉर्ड छह सालों तक बरकरार रहा था। वानिंदु हसरंगा ने 2021 में 16 विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ा था। हसरंगा का यह रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है।

8. सबसे ज्यादा कैच

9 of 11
एबी डिविलियर्स
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है। उन्होंने 30 मैच में 23 कैच लिए थे। उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब मार्टिन गुप्टिल (19 कैच), डेविड वॉर्नर (18), रोहित शर्मा (15), स्टीव स्मिथ (14) और ग्लेन मैक्सवेल (14) हैं।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टूर्नामेंट से पहले मिले सभी 16 टीमों के कप्तान, रोहित बोले- भारत-पाक मैच पर बात करने का मतलब नहीं

9. विकेटकीपिंग में सबसे ज्यादा शिकार

10 of 11
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हैं। धोनी ने कुल 33 मैचों में 32 शिकार किए थे। टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों में उनके रिकॉर्ड के करीब क्विंटन डिकॉक (15 शिकार) और मैथ्यू वेड (14 शिकार) हैं। धोनी का यह रिकॉर्ड इस वर्ल्ड कप में टूटना मुश्किल है।
विज्ञापन

10. एक वर्ल्ड कप में विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा शिकार

11 of 11
मैथ्यू वेड - फोटो : सोशल मीडिया
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा नौ शिकार करने वाले पांच विकेटकीपर हैं। एबी डिविलियर्स, एडम गिलक्रिस्ट, कामरान अकमल, कुमार संगकारा और मैथ्यू वेड ऐसा कर चुके हैं। डिकॉक आठ शिकार कर चुके हैं। नौ शिकार का रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें