फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: पिछले एक साल में कैसा रहा है शमी का प्रदर्शन, भारत के लिए नौ मैच तो खेले, लेकिन उनमें एक भी टी20 नहीं

Sat, 15 Oct 2022 08:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

शमी पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद से एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेल पाए हैं। वह टी20 टीम से बाहर थे। सिर्फ इतना ही नहीं, पिछले एक साल में उन्होंने टीम इंडिया के लिए ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच भी नहीं खेले हैं।
विज्ञापन
1 of 9
मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार है। डेडलाइन से पहले चयनकर्ताओं ने टीम में कुछ बदलाव करते हुए चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया। वहीं, रिजर्व लिस्ट में भी दो नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। इनके अलावा श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई भी रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं। टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले टीम 17 और 19 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी। 
 
विज्ञापन

2 of 9
शमी - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद शमी भी इन दोनों प्रैक्टिस मैच के लिए भारतीय टीम से ब्रिस्बेन में जुड़ चुके हैं। दोनों मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जाएंगे। शमी पिछले महीने ही कोरोना से उबरे हैं और उसके बाद से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस पर काम कर रहे थे। हालांकि, उन्हें कोई मैच प्रैक्टिस नहीं मिली है। ऐसे में अभ्यास मैचों के जरिये उनकी फिटनेस को परखा जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा शमी के फिट होने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं और उन्होंने कहा है कि एनसीए में शमी ने पूरी स्पीड के साथ गेंदबाजी की है।
विज्ञापन

3 of 9
शमी - फोटो : अमर उजाला
अब यह देखने वाली बात होगी कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में टीम इंडिया किस बॉलिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरती है। टीम मैनेजमेंट के पास फिलहाल दो विकल्प हैं। पहला कॉम्बिनेशन- मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह का हो सकता है। या फिर टीम मैनेजमेंट शमी को आराम देकर भुवनेश्वर और अर्शदीप के साथ हर्षल पटेल को खिला सकती है। हार्दिक पांड्या चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक के गेंदबाजी न करने से टीम इंडिया को परेशानी हुई थी। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं है।
 

4 of 9
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद से एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेल पाए हैं। वह टी20 टीम से बाहर थे। सिर्फ इतना ही नहीं, पिछले एक साल में उन्होंने टीम इंडिया के लिए ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच भी नहीं खेले हैं। पिछली बार वह भारत के लिए जुलाई में खेले थे। तब टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर थी। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद से शमी ने सिर्फ नौ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इसमें एक भी टी20 नहीं है। इस दौरान उन्होंने छह टेस्ट, तीन वनडे खेले हैं। नौ मैचों में उन्होंने 25 विकेट लिए हैं। 44 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में साल के आधार पर शमी का प्रदर्शन
साल मैच विकेट 4w बेस्ट इकोनॉमी
2014 4 5 0 38/3 8.93
2016 2 3 0 31/2 11.85
2017 1 0 0 46/0 15.33
2019 1 2 0 25/2 6.25
2020 4 2 0 32/2 9.56
2021 5 6 0 15/3 8.84
ओवरऑल 17 18 0 15/3 9.55

शमी के लिए सबसे खास बात यह रही है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में जो 18 विकेट उन्होंने लिए हैं, उसमें से ज्यादातर विकेट उन्होंने विदेशी मैदान पर लिए हैं। शमी ने 16 विकेट विदेशी जमीन पर और दो विकेट सिर्फ भारतीय मैदान पर लिए हैं। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में घरेलू और विदेशी मैदान पर शमी का प्रदर्शन
मैदान मैच विकेट 5
विकेट
बेस्ट इकोनॉमी
घरेलू 1 2 0 25/2 6.25
विदेशी 16 16 0 15/3 9.78
ओवरऑल 17 18 0 15/3 9.55
विज्ञापन

5 of 9
शमी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा शमी ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से 16 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। उनकी टीम गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में आईपीएल चैंपियन भी बनी थी।  पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद शमी को टी20 स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया। उन्हें स्टैंडबाय रखा गया। शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया, लेकिन सीरीज से ठीक पहले वह कोरोना संक्रमित हो गए।
विज्ञापन

6 of 9
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया और अब टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज के बाहर होने के बाद शमी के अनुभव की टीम इंडिया को काफी जरूरत पड़ सकती है। सही मायनों में वह बुमराह के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट ही हैं। पिछले टी20 विश्व कप में शमी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह पांच मैचों में सिर्फ छह विकेट ले पाए थे। 
विज्ञापन

7 of 9
आईपीएल 2022 में शमी - फोटो : twitter @ipl
शमी ने भले ही कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। वह चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा थे और 16 मैचों में 20 विकेट लिए थे। शमी आईपीएल 2022 में पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स के मुकेश चौधरी के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। दोनों ने 11-11 विकेट लिए थे। 2019 से लेकर अब तक आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में मोहम्मद शमी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस दौरान 6.9 की इकोनॉमी रेट और 34.5 की औसत से 25 विकेट लिए हैं।

8 of 9
विराट कोहली और मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, ओवरऑल टी20 यानी लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिलाकर 2018 से लेकर अब तक 16 से 20 ओवरों के बीच शमी का इकोनॉमी रेट पांचवां सबसे खराब है। उन्होंने डेथ ओवर्स में 10.3 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं। आईपीएल 2022 में 7 से 15 ओवर के बीच शमी का तीसरा सबसे खराब इकोनॉमी रेट रहा था। उन्होंने मिडिल ओवर्स में 10.1 की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए थे।
विज्ञापन

9 of 9
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात से 15 ओवर के बीच शमी का इकोनॉमी रेट सबसे खराब रहा है। उन्होंने 10.5 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। विकेट लेने का उनका औसत भी 57.5 रहा है। शमी ने अब तक टी20 इंटरनेशनल करियर में आठ वर्षों में 17 ही मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 18 विकेट लिए हैं। अब इस टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर वह अपने टी20 करियर को बूस्ट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें