पिछले कुछ मैचों में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच अच्छी साझेदारियां हुई हैं। पिछले महीन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में दोनों के बीच 10.2 ओवर में 104 रन की साझेदारी हुई थी। विराट कोहली ने कहा- उसमें (सूर्यकुमार) काफी प्रतिभा और कौशल है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि सूर्यकुमार ने उनसे वादा किया है कि वह हर मौके का फायदा उठाएंगे। रोहित के साथ तालमेल को लेकर विराट ने कहा- हमारी चर्चा हमेशा इस बात को लेकर होती है कि बड़े टूर्नामेंट कैसे जीतें। उन्होंने कहा, हम हमेशा सभी खामियों को कवर करने की दिशा में काम करते हैं। चाहे वे कितनी भी छोटी क्यों न हों। हम ऐसे पहलुओं को मजबूत करते हैं और आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : instagram/sachintendulkar
शाहीन को सीधे बल्ले से खेलें और वी में बल्लेबाजी करें : तेंदुलकर
महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, शाहीन शाह आफरीदी इस समय क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के बेहतर गेंदबाज हैं। इसलिए शाहीन को नियंत्रित करने के लिए भारतीय टीम को विशेष रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को सलाह दी है कि बाएं हाथ के इस पेसर को सीधे बल्ले खेलें और वी में बल्लेबाजी करें।
4 of 6
रोहित शर्मा और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को खूब खेला, जब वह चरम पर थे। उन्होंने कहा, शाहीन आक्रामक गेंदबाज है और वह विकेट लेना पसंद करते हैं। वह गेंद को ऊपर पिच करते हैं और गेंद को स्विंग कराते हैं। वह पगबाधा भी कर सकते हैं। इसलिए आप उसके खिलाफ पहले से तय कर कोई शॉट नहीं खेल सकते।
विज्ञापन
5 of 6
कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत-पाकिस्तान के मजबूत और कमजोर पक्ष
भारत की मजबूती
टी-20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकाॅर्ड अच्छा है। ऑस्ट्रेलिया में भारत को खेलना रास आता है।
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव भारतीय बल्लेबाजी को मजबूत करते हैं।
स्पिन गेंदबाजी भारत की बेहतर है। भारत के पास हार्दिक और अक्षर पटेल जैसे अच्छे ऑलराउंर हैं।
कमजोरी : भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोमी इस समय तेज गेंदबाजी आक्रमण है। इसको लेकर मुख्य चिंता बनी हुई है। अपने लक्ष्य का बचाव करना मुश्किल होगा।