फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: सूर्यकुमार ने कोहली से किया है वादा, मौके का उठाएंगे फायदा, जानें दोनों टीमों की मजबूती-कमजोरी

Sun, 23 Oct 2022 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

विराट कोहली ने बताया कि सूर्यकुमार ने उनसे वादा किया है कि वह हर मौके का फायदा उठाएंगे। रोहित के साथ तालमेल को लेकर भी विराट ने बयान दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ मैचों में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच अच्छी साझेदारियां हुई हैं। पिछले महीन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में दोनों के बीच 10.2 ओवर में 104 रन की साझेदारी हुई थी। विराट कोहली ने कहा- उसमें (सूर्यकुमार) काफी प्रतिभा और कौशल है।
विज्ञापन

2 of 6
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि सूर्यकुमार ने उनसे वादा किया है कि वह हर मौके का फायदा उठाएंगे। रोहित के साथ तालमेल को लेकर विराट ने कहा- हमारी चर्चा हमेशा इस बात को लेकर होती है कि बड़े टूर्नामेंट कैसे जीतें। उन्होंने कहा, हम हमेशा सभी खामियों को कवर करने की दिशा में काम करते हैं। चाहे वे कितनी भी छोटी क्यों न हों। हम ऐसे पहलुओं को मजबूत करते हैं और आगे बढ़ते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : instagram/sachintendulkar
शाहीन को सीधे बल्ले से खेलें और वी में बल्लेबाजी करें : तेंदुलकर
महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा, शाहीन शाह आफरीदी इस समय क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के बेहतर गेंदबाज हैं। इसलिए शाहीन को नियंत्रित करने के लिए भारतीय टीम को विशेष रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को सलाह दी है कि बाएं हाथ के इस पेसर को सीधे बल्ले खेलें और वी में बल्लेबाजी करें।

4 of 6
रोहित शर्मा और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को खूब खेला, जब वह चरम पर थे। उन्होंने कहा, शाहीन आक्रामक गेंदबाज है और वह विकेट लेना पसंद करते हैं। वह गेंद को ऊपर पिच करते हैं और गेंद को स्विंग कराते हैं। वह पगबाधा भी कर सकते हैं। इसलिए आप उसके खिलाफ पहले से तय कर कोई शॉट नहीं खेल सकते। 
विज्ञापन

5 of 6
कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-पाकिस्तान के मजबूत और कमजोर पक्ष

भारत की मजबूती
  • टी-20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकाॅर्ड अच्छा है। ऑस्ट्रेलिया में भारत को खेलना रास आता है।
  • रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव भारतीय बल्लेबाजी को मजबूत करते हैं।
  • स्पिन गेंदबाजी भारत की बेहतर है। भारत के पास हार्दिक और अक्षर पटेल जैसे अच्छे ऑलराउंर हैं।

कमजोरी : भारतीय टीम की सबसे बड़ी कमजोमी इस समय तेज गेंदबाजी आक्रमण है। इसको लेकर मुख्य चिंता बनी हुई है। अपने लक्ष्य का बचाव करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की मजबूती
  • शाहीन शाह आफरीदी की अगुवाई में गेंदबाजी ही पाकिस्तान की मुख्य ताकत है।
  • कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टीम को शानदार शुरुआत देते हैं।
  • मोहम्मद नवाज और शादाब खान बेहतरीन स्पिन ऑलराउंडर हैं। दोनों ही एशिया कप में भारत के खिलाफ अच्छा खेले थे।

कमजोरी : पाकिस्तान की मुख्य कमजोरी मध्यक्रम की बल्लेबाजी है। बाबर और रिजवान पर ही ज्यादा निर्भरता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें