न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। दोनों टीमों के खिलाफ टीम को एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का न्यूजीलैंड से तीन बार सामना हुआ है जिसमें वह एक भी मैच नहीं जीत सकी। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो मैचों में भी टीम इंडिया एक भी जीत नहीं दर्ज कर सकी है।
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून से आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले एक जून को टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र वॉर्म-अप मैच खेलेगी। भारतीय टीम के आंकड़ों पर नजर डालें तो टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है जबकि बाकी टीमों पर भारतीय टीम दबदबा कायम करने में कामयाब रही है। आइये देखते हैं...
विज्ञापन
2 of 14
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान से सात बार आमना-सामना हुआ है। इनमें भारत ने पाकिस्तान को छह मैचों में हराया है। वहीं, एक मैच में भारत को हार का स्वाद चखना पड़ा है। नौ जून को टीम इंडिया न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
3 of 14
बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
अगर बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टी20 विश्व कप में दोनों टीमों की चार बार भिड़ंत हुई है। इसमें भारत ने चारों मैचों में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश एक भी मैच भारत के खिलाफ नहीं जीत पाया है।
4 of 14
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
टी20 विश्व कप के तहत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार बार जीत दर्ज की है। वहीं, टीम को छह मैचों में दो बार हार का मुंह देखना पड़ा है। भारतीय टीम इस वक्त फॉर्म में चल रही है और आगामी टूर्नामेंट में विरोधियों के लिए काल साबित हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 14
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम का दबदबा कायम है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का तीन बार आमना-सामना हुआ है जिसमें टीम इंडिया ने तीनों मैच जीते हैं।
विज्ञापन
6 of 14
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के रिकॉर्ड पर गौर करें तो दोनों टीमें पांच बार टी20 विश्व कप में भिड़ी हैं। इनमें तीन मुकाबले भारत ने जीते हैं जबकि दो मैचों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। ऐसे में भारत को आगामी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
7 of 14
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड मिलता-जुलता है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच चार बार भिड़ंत हुई है जिसमें भारत ने दो बार जीत दर्ज की है और दो बार हार झेली है।
8 of 14
आयरलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
आयरलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड हमेशा से ही शानदार रहा है। टी20 विश्व कप में अब तक दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया है। जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली है।
9 of 14
नामीबिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमें टी20 विश्व कप में एक बार भिड़ी हैं। यह मुकाबला भारत ने जीता है। टीम इंडिया का नामीबिया पर दबदबा है।
10 of 14
नीदरलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
नीदरलैंड के खिलाफ भारत को एक मैच में जीत मिली है। दोनों टीमें टी20 विश्व कप में सिर्फ एक बार भिड़ी हैं। इसमें भारत ने नीदरलैंड को शिकस्त दी है।
11 of 14
स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का स्कॉटलैंड से दो बार आमना-सामना हुआ है। इसमें भारत को एक मैच में जीत मिली है जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
12 of 14
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के नाम काफी शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। दोनों टीमें टी20 विश्व कप में चार बार आमने-सामने आई हैं। इनमें वेस्टइंडीज ने भारत को तीन बार हराया है।
13 of 14
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने एक मैच में जीत हासिल की है। दोनों टीमें टी20 विश्व कप में सिर्फ एक बार भिड़ी हैं। हालांकि, पहले के मुकाबले अब जिम्बाब्वे काफी मजबूत दिख रही है। ऐसे में भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत है।
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। दोनों टीमों के खिलाफ टीम को एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का न्यूजीलैंड से तीन बार सामना हुआ है जिसमें वह एक भी मैच नहीं जीत सकी। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दो मैचों में भी टीम इंडिया एक भी जीत नहीं दर्ज कर सकी है।