फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: 'उन्होंने मुश्किल वक्त देखा है, चाहता हूं कि विश्व कप में...' हरभजन ने किया हार्दिक का समर्थन

Tue, 28 May 2024 08:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हार्दिक को दर्शकों के विरोध का सामना इसलिए करना पड़ा क्योंकि मुंबई का कप्तान बदला था। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तानी सौंप दी थी। भज्जी ने रोहित और हार्दिक को एकसाथ लाने की भी अपील की।
विज्ञापन
1 of 6
हार्दिक, हरभजन और रोहित - फोटो : PTI
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि हार्दिक के पिछले दो महीने काफी मुश्किल भरे रहे हैं। अब वह आगामी टी20 विश्व कप में अपने प्रभावी प्रदर्शन से इस बुरे समय को पीछे छोड़ें। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का आईपीएल में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। टीम तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही थी। हार्दिक खुद गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
अंबाती रायडू-हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
इतना ही नहीं हार्दिक की जमकर हूटिंग भी हुई थी। हालांकि, हरभजन को उम्मीद है कि आगामी टी20 विश्व कप के दौरान चीजें बदलेंगी। भज्जी ने कहा, 'जब वह भारतीय टीम की जर्सी पहनेंगे तो वह एक अलग हार्दिक पांड्या होंगे। वह भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। वह रन बनाने के साथ-साथ विकेट भी चटका सकते हैं। मैं चाहता हूं कि हार्दिक अच्छा प्रदर्शन करें क्योंकि वह बहुत कुछ झेल चुके हैं। मैं उन्हें अच्छे टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
भज्जी ने कहा- अगर हार्दिक अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं तो जाहिर तौर पर भारत के पास टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का शानदार मौका होगा। उनकी फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय रही है। हालांकि, हमें यह भी देखना होगा कि उनके दीमाग में बहुत सारी चीजें चल रही थीं। उनका गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई में आना एक बड़ा बदलाव था।

4 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
हार्दिक को दर्शकों के विरोध का सामना इसलिए करना पड़ा क्योंकि मुंबई का कप्तान बदला था। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तानी सौंप दी थी। भज्जी ने रोहित और हार्दिक को एकसाथ लाने की भी अपील की। उन्होंने कहा- आईपीएल के दौरान ऐसा लग रहा था कि वे एकजुट होकर नहीं खेल रहे थे। मेरा मानना है कि इन दोनों के अलावा आईपीएल में अन्य टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को देश के लिए एकजुट होकर खेलना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI
हरभजन ने कहा- विश्व कप जीतना आईपीएल ट्रॉफी जीतने से भी बड़ी उपलब्धि है। इसलिए मैं प्रबंधन से सभी को एक साथ लाने और उनकी एकजुटता सुनिश्चित करने का आग्रह करूंगा ताकि वे एक टीम के तौर पर खेल सकें। मेरा मानना है कि एक साथ आना और एक साथ जीतना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। अगर वे हारते भी हैं तो उन्हें एक साथ हारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुमराह, अर्शदीप और सिराज - फोटो : IPL/BCCI/PTI
हरभजन ने कहा कि विश्व कप के दौरान अनुभवी जसप्रीत बुमराह को दूसरे छोर से भी साथ की जरूरत होगी। उन्होंने कहा- बुमराह के कंधों पर बहुत जिम्मेदारी होगी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अन्य तेज गेंदबाज भी कुछ खास बनने की जिम्मेदारी लेंगे।' बुमराह के अलावा टीम इंडिया में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज अन्य दो तेज गेंदबाज होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें