भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रुप स्टेज में भारत ने पांच में से चार मैच जीते और आठ अंक हासिल किए। भारत का नेट रन रेट +1.319 का है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान, नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को हराया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा। अब भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलना है। आईसीसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम यह मैच जीतकर फाइनल में पहुंचेगी।
मजबूत पक्षः भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों लय में हैं। लोकेश राहुल से लेकर विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या रन बना रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर, अर्शदीप, मोहम्मद शमी सभी कमाल कर रहे हैं। टूर्नामेंट के शुरुआत में स्पिन गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ अश्विन और अक्षर ने मिलकर चार विकेट झटके। भारतीय टीम काफी संतुलित नजर आती है और टीम के अहम खिलाड़ी लय में हैं।
कमजोर पहलूः भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लंबे समय से लय में नहीं हैं। नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने एक अर्धशतक जरूर लगाया था, लेकिन इस मैच में उनके काफी कैच छूटे थे और इसके बाद उनका बल्ला फिर खामोश हो चुका है। हार्दिक पांड्या रन तो जरूर बना रहे हैं, लेकिन वह पहले की तरह अंतिम ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में हार्दिक अंतिम ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पाए। टीम के दोनों विकेटकीपर ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक लय में नहीं हैं। वहीं, अक्षर पटेल भी काफी महंगे साबित हो रहे हैं।
भारतीय टीम के पास नौ साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है। वहीं, भारत की कोशिश यह टूर्नामेंट जीतकर दूसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनने पर होगी।
सेमीफाइनल मैच में पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होने पर इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। इस स्थिति में भारतीय बल्लेबाज दबाव में आ सकते हैं।
T20 World Cup: 'दक्षिण अफ्रीकी चोकर्स हैं, सेमीफाइनल का हकदार नहीं था पाकिस्तान', शोएब अख्तर ने कही बड़ी बात