फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर से टूट चुके थे सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया में न चुने जाने के बाद रोहित ने दी थी हिम्मत

Sun, 22 Nov 2020 04:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंटों में लगातार दमदार प्रदर्शन करने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अनदेखी किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव को काफी निराशा हुई थी, लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से बातचीत करने के बाद उन्हें अपने खेल पर ध्यान देने में मदद मिली।
विज्ञापन

2 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
मुंबई के 30 साल के इस बल्लेबाज ने माना कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टीम का चयन उनके दिमाग में था। उन्होंने हालांकि दिमाग को भटकने से बचाने के लिए कुछ चीजों को खुद से अलग किया था। सूर्यकुमार ने जब देखा कि उनका नाम सूची में शामिल नहीं है, तो उन्हें काफी निराशा हुई।  
विज्ञापन

3 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर @mipaltan
सूर्यकुमार ने पीटीआई से कहा, ‘टीम की घोषणा के बाद जिम में रोहित मेरे बगल में बैठे थे और उन्होंने मेरी तरफ देखा और मैंने कहा, ‘जाहिर है, मैं थोड़ा निराश हूं’, क्योंकि वह महसूस कर पा रहे थे कि मैं अच्छी खबर का इंतजार कर रहा था। बाद में मैं एक कमरे में बैठ गया और सोचने लगा, मेरा नाम क्यों नहीं है, लेकिन टीम को देखने के बाद लगा कि उसमें बहुत सारे खिलाड़ी है जिन्होंने भारतीय टीम और आईपीएल में खूब रन बटोरे है।’

4 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ipl
आईपीएल से पहले घरेलू सत्र में भी सूर्यकुमार कुछ वर्षों से लगातार अच्छा कर रहे है, लेकिन फिर भी उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि रोहित के ‘उन शब्दों’ ने उन्हें निराशा से बाहर आने में मदद की। बाद में रोहित शर्मा ने कहा था तुम अभी MI के लिए शानदार काम कर रहे हैं, और उसके बारे में सोचने के बजाय, सिर्फ वही चीज करते रहो जो इस आईपीएल में पहले दिन से करते आ रहे हो। और जब समय सही होगा, तो मौका भी मिल जाएगा। यह आज हो या कल, यह होगा आपको बस खुद पर विश्वास रखना होगा।’
विज्ञापन

5 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ipl
अंदर से टूट चुके सूर्यकुमार को उबारने में रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। यादव ने बताया, 'मैं वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा था क्योंकि मुझे पता था कि उनकी बातों से पहले मैं उस समय कैसा महसूस कर रहा था। वह इसे मेरी आँखों में स्पष्ट रूप से देख पा रहे थे। मुझे लगता है कि इस निराशा से बाहर निलने में उनकी बातों में मेरी मदद की।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार आगे कहते हैं, 'फिर मुझे लगा कि इन बातों को सोचने के बजाय मुझे अपना काम करना चाहिये जो है लगातार रन बनाना। यही मेरे हाथ में है और जब मौका मिले तो दोनो हाथों से उसे अपना लेना।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें