रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
हुक और पुल शॉट को खेलने वाले बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रोहित का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उछाल कभी कभार उतना बड़ा कारक नहीं होता, जितना इसे बनाया जाता है। उन्होंने कहा, 'हम उछाल की बात करते हैं, पर्थ को छोड़कर, पिछले कुछ वर्षों में अन्य मैदानों (एडीलेड, एमसीजी, एससीजी) पर मुझे नहीं लगता कि इतना ज्यादा उछाल है।'