फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suryakumar Yadav Birthday: जन्मदिन पर PAK के खिलाफ खेलने उतरेंगे कप्तान सूर्यकुमार, यहां देखें उनके रिकॉर्ड्स

Sun, 14 Sep 2025 11:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनका करियर स्ट्राइक रेट 167.30 है, जो दुनिया के पूर्ण सदस्य देशों में तीसरे नंबर पर आता है।
विज्ञापन
1 of 6
सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन - फोटो : ANI
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आज (रविवार) अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अपने इस खास दिन पर वह एशिया कप 2025 में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। सूर्यकुमार के अलावा आज बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का भी जन्मदिन है।
 
विज्ञापन

2 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
T20I के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शामिल
सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनका करियर स्ट्राइक रेट 167.30 है, जो दुनिया के पूर्ण सदस्य देशों में तीसरे नंबर पर आता है। उनसे आगे सिर्फ इंग्लैंड के फिल सॉल्ट (169.5) और ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड (168.7) हैं। यही नहीं, सूर्यकुमार टी20I में सबसे तेजी से 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI-X
रिकॉर्ड्स की लंबी फेहरिस्त
सूर्यकुमार यादव के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने अब तक चार शतक लगाए हैं, जो उन्हें करियर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर लाता है। इसके अलावा, उनके नाम 25 अर्धशतक भी हैं। साल 2022 में उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 1164 रन बनाए थे, जो इस फॉर्मेट के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

4 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
मैच जिताऊ बल्लेबाज और सीरीज के हीरो
सिर्फ रन बनाने में ही नहीं, सूर्यकुमार टीम इंडिया के मैच जिताऊ खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है (5 बार), जो उन्हें इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखता है। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज इतना आक्रामक है कि उन्होंने करियर में 147 छक्के लगाए हैं, जो उन्हें इस मामले में सातवें स्थान पर खड़ा करता है।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद
भारतीय फैंस को उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव अपने जन्मदिन पर पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलेंगे और टीम को जीत दिलाएंगे। टीम इंडिया के लिए यह मैच एशिया कप में सुपर-4 की राह आसान करने वाला साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
सूर्यकुमार का अंतरराष्ट्रीय करियर
सूर्यकुमार ने अब तक भारत के लिए एक टेस्ट, 37 वनडे और 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। एक टेस्ट में उनके नाम आठ रन हैं। वहीं, 37 वनडे में सूर्यकुमार ने 25.76 की औसत से 773 रन बनाए हैं। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 84 टी20 में सूर्यकुमार ने 38.30 की औसत और 167.30 के स्ट्राइक रेट से 2605 रन बनाए हैं। इनमें चार शतक के अलावा 21 अर्धशतक शामिल हैं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो विकेट भी ले चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें