फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: इन 12 खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी दिलचस्प जंग, गिल-अफरीदी और हारिस-SKY की टक्कर होगी सुपरहिट

Sun, 14 Sep 2025 08:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

IND vs PAK Player Battles: इस टक्कर में गर्व, आत्मसम्मान और जीत की ललक दांव पर होगी। इसी वजह से इसे क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला भी कहा जाता है। इस हाई-वोल्टेज मैच में कई खिलाड़ियों के बीच व्यक्तिगत टक्कर भी देखने को मिलेगी, जो इस मुकाबले को और भी यादगार बना सकती है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
एशिया कप टी20 2025 में रविवार (14 सितंबर) को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि जंग के जैसा होगा। यूएई के खिलाफ दुबई में ही जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं, पाकिस्तान पर मनोवैज्ञानिक दबाव साफ नजर आएगा क्योंकि हाल के वर्षों में उसका प्रदर्शन भारत के खिलाफ कमजोर रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
इस बार मुकाबला और भी खास इसलिए है क्योंकि यह पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला पहला मुकाबला होगा और ऐसे में रोमांच की सारी हदें पार हो जाएंगी। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है और माहौल सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी बेहद भावनात्मक और रोमांचक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter
इस टक्कर में गर्व, आत्मसम्मान और जीत की ललक दांव पर होगी। इसी वजह से इसे क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला भी कहा जाता है। इस हाई-वोल्टेज मैच में कई खिलाड़ियों के बीच व्यक्तिगत टक्कर भी देखने को मिलेगी, जो इस मुकाबले को और भी यादगार बना सकती है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिनके बीच इस मैच के दौरान जंग सबसे दिलचस्प होगी। यह देखना भी शानदार होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है...

4 of 8
गिल, अफरीदी और अभिषेक - फोटो : ANI
 1. शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा vs शाहीन शाह अफरीदी
इस मैच की सबसे चर्चित भिड़ंत भारतीय ओपनर्स शुभमन गिल-अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बीच होगी। गिल और अभिषेक, दोनों इस समय शानदार फॉर्म में हैं और पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, अफरीदी नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं और अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को चौंकाते हैं। अफरीदी की इनस्विंग भारतीय ओपनर्स की तकनीक की असली परीक्षा लेगी।
विज्ञापन

5 of 8
हारिस और सूर्यकुमार - फोटो : ANI
2. सूर्यकुमार यादव vs हारिस रऊफ
टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की टक्कर होगी पाकिस्तान के रफ्तार के सौदागर हारिस रऊफ से। SKY अपनी इनोवेटिव बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकते हैं, लेकिन हारिस की गति और यॉर्कर उनका इम्तिहान ले सकती है। यह टक्कर मिडल ओवर्स में मैच की दिशा तय कर सकती है।
विज्ञापन

6 of 8
फखर और हार्दिक - फोटो : ANI
3. हार्दिक पांड्या vs फखर जमां
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पाकिस्तान के आक्रामक ओपनर फखर जमां के बीच भी एक अहम भिड़ंत देखने को मिल सकती है। हार्दिक अपनी मध्यम गति की गेंदों से विपक्षी बल्लेबाजों की लय तोड़ते हैं और डेथ ओवर्स में बल्ले से भी कमाल करते हैं। वहीं फखर अपने बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। अगर फखर जम जाते हैं, तो हार्दिक को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

7 of 8
कुलदीप और आगा - फोटो : ANI
4. कुलदीप यादव vs सलमान आगा
स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सलमान आगा के बीच मुकाबला भी दिलचस्प रहेगा। कुलदीप अपनी गूगली और चाइनामैन से बल्लेबाजों को चकमा देते हैं। वह शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं और पिछले मैच में पांच विकेट चटकाए थे। वहीं सलमान तकनीकी तौर पर साउंड खिलाड़ी हैं। स्पिन के खिलाफ उनकी स्किल्स का असली इम्तिहान कुलदीप लेंगे। कुलदीप का पाकिस्तान के खिलाफ पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन शानदार रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
दुबे और अबरार - फोटो : ANI
5. अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज vs शिवम दुबे
पाकिस्तान के रहस्यमयी स्पिनर अबरार अहमद और बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज और भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे के बीच टक्कर भी अहम होगी। दुबे ने हाल ही में शानदार फॉर्म दिखाई है, खासकर लेग स्पिन के खिलाफ। वह आईपीएल में स्पिनरों की खूब धुनाई करते हैं। यही वजह है कि कोई भी टीम आईपीएल में दुबे की बल्लेबाजी के दौरान स्पिनर को अटैक पर नहीं लगाती है। वहीं अबरार अपनी विविधताओं से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं, जबकि नवाज ने हाल ही में टी20 हैट्रिक ली थी। इनके बीच मुकाबला खासकर डेथ ओवर्स में मैच का रुख बदल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें