फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संन्यास के बाद धोनी की कमी को पूरा करना नहीं होगा आसान'

Fri, 03 May 2019 07:18 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
चेन्नई के बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि एमएस धोनी की मौजूदगी भर से विरोधी टीमों पर दबाव बन जाता है और धोनी के संन्यास लेने के बाद उनकी कमी पूरी करना मुश्किल होगा। धोनी ने इस सत्र में बीमार होने के कारण चेन्नई के लिए दो मैच नहीं खेले। मुंबई और हैदराबाद के खिलाफ दोनों मैचों में चेन्नई को पराजय झेलनी पड़ी। 

विश्व कप से पहले धोनी की तारीफ में गावस्कर ने पढ़े कसीदे
विज्ञापन

बतौर बल्लेबाज उनके नहीं होने से मुश्किल होती है

2 of 6
ms dhoni
पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ धोनी ने 22 गेंद में नाबाद 44 रन बनाए जिसकी मदद से चेन्नई ने 80 रन से जीत दर्ज की। यह पूछने पर कि धोनी की गैर मौजूदगी में कप्तानी करना कितना मुश्किल था, रैना ने कहा कि धोनी को बतौर कप्तान खोना कोई मसला नहीं है लेकिन बतौर बल्लेबाज उनके नहीं होने से मुश्किल होती है। 
विज्ञापन

धोनी क्रीज पर होते हैं तो विरोधी टीमें वैसे ही दबाव में आ जाती है

3 of 6
ms dhoni
हैदराबाद और मुंबई के खिलाफ यही हुआ। उन्होंने कहा कि वह क्रीज पर होते हैं तो विरोधी टीमें वैसे ही दबाव में आ जाती है। वह नहीं होते हैं तो फर्क हम सभी ने देखा। उन्होंने संकेत दिए कि धोनी के नहीं रहने पर वह कप्तानी की बागडोर संभाल सकते हैं। रैना ने कहा कि पिछले कुछ साल में बतौर बल्लेबाज और टीम मेंटर के रूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके संन्यास लेने पर शायद मैं कप्तानी कर सकता हूं लेकिन जब तक वह चाहें चेन्नई के लिए खेलते रहेंगे। आप उन्हें और चेन्नई को जानते हैं।

टेनिस बॉल क्रिकेट से मिली कीपिंग में मदद 

4 of 6
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे अपनी चपलता के लिए जाने जाते हैं। बिजली की सी गति से स्टंप कर देना उनकी खूबियों में शामिल है। माही का कहना है कि यह कौशल टेनिस बॉल क्रिकेट के कारण विकसित हुआ है। साथ ही उनका मानना है कि आपका आधारभूत चीजों से जुड़े रहना भी जरूरी है। 
विज्ञापन

डेथ ओवरों के मास्टर माही 

5 of 6
dhoni
धोनी डेथ ओवरों के विध्वंसक बल्लेबाजों में शामिल हैं। दिल्ली के खिलाफ चेन्नई शुरुआत में संघर्ष कर रही थी लेकिन कप्तान ने 22 गेंदों में 44 रन की पारी खेली जिसमें बीसवें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर लगाए गए दो छक्के भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली बनाम चेन्नई
इससे पहले इस सीजन में राजस्थान के खिलाफ धोनी ने 75 रन की पारी खेली थी जिसमें अंतिम ओवर में चेन्नई ने 28 रन बटोरे थे। धोनी ने इस ओवर में भी दो छक्के जड़े थे। धोनी का कहना है कि वह क्रीज पर समय बिताकर पिच और गेंदबाजी की विविधता को समझते हैं। 20वें ओवर तक आप हर गेंद को हिट करने के लिए तैयार होते हैं। अंतिम ओवर में किसी नए बल्लेबाज की जगह ऐसे बल्लेबाज के लिए हिट करना ज्यादा आसान होता है जो पहले 10-15 गेंद खेल चुका होता है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें