फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से पहले अफ्रीकी टीम को लग सकता है झटका, चोट से जूझ रहा है यह स्टार गेंदबाज

Fri, 03 May 2019 07:17 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की कमर में परेशानी दिल्ली के लिए IPL के अंत में चिंता का सबब हो सकती है लेकिन उनकी राष्ट्रीय टीम उनसे ज्यादा चिंतित होगी क्योंकि विश्व कप में महज कुछ ही दिन बचे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
rabada - फोटो : social media
चेन्नई के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच में दिल्ली को रबाडा की काफी कमी खली, जिसमें उन्हें 80 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यह सत्र में पहला मैच था जिसमें रबाडा नहीं खेले थे। 
 
विज्ञापन

3 of 4
दिल्ली बनाम चेन्नई
हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि टीम प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर रबाडा को आराम दिया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी चिंतित होगी क्योंकि उनका अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी चोटिल है जिसने इस आईपीएल सत्र में केवल दो ही मैच खेले थे। 
विज्ञापन

4 of 4
दिल्ली बनाम मुंबई
अय्यर ने चेन्नई से मिली हार के बाद कहा, 'हां, हम उसकी काबिलियत से वाकिफ हैं। वह स्लॉग ओवरों में शानदार गेंदबाज है। निश्चित रूप से हमें उसकी कमी खली लेकिन उसकी पीठ में परेशानी है, अच्छा है उसे आराम मिल गया।' रबाडा IPL में इस समय सर्वाधिक विकेट चटकाने वाला गेंदबाज है, उन्होंने 12 मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें