फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल सुपरस्टार रैना का फिर चमका सितारा, देखें वनडे की 5 सबसे अद्भुत पारियां

Tue, 19 Jun 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुरेश रैना
आईपीएल में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के बाद यो-यो टेस्ट में खुद को साबित करने वाले सुरेश रैना को इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है। अगर रैना यहां खुद को साबित कर देते हैं तो उनके लिए विश्व कप 2019 की टीम में जगह बनाना काफी आसान हो जाएगा।

बता दें कि अक्टूबर 2015 के बाद से रैना ने कोई वनडे मैच नहीं खेला है। हालांकि इस साल द. अफ्रीका और श्रीलंका में खेली गई निदाहास ट्रॉफी से उन्होंने टी-20 क्रिकेट में वापसी कर ली है। इसी कड़ी में जानते हैं रैना की वनडे क्रिकेट की सबसे बेहतरीन पारियों के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 6
सुरेश रैना
साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ लंदन में खेल गए एक मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 110 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रैना ने एमएस धोनी के साथ मिलकर 169 रन की शानदार साझेदारी की। रैना की 75 गेंदों पर 84 रन की पारी से टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 280 रन का लक्ष्य खड़ा किया था।
विज्ञापन

3 of 6
सुरेश रैना
इसके अलावा कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ लगाए गए शतक को भला कैसे भुलाया जा सकता है। धवन, रोहित, विराट और रहणे के आउट होने के बाद एक बार फिर धोनी को क्रीज पर रैना का साथ मिला। रैना के तूफानी शतक के दम पर टीम इंडिया ने इस मैच में 304 रन का लक्ष्य खड़ा किया और भारत यह मैच 133 रन से जीता।

4 of 6
सुरेश रैना - फोटो : File
श्रीलंका के खिलाफ 2010 में ढाका में भी रैना ने खुद को साबित करते हुए 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी और टीम इंडिया के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया था। हालांकि यह मैच श्रीलंका चार विकेट से जीत गया।
विज्ञापन

5 of 6
सुरेश रैना - फोटो : File
बांग्लादेश के खिलाफ कराची में खेले गए उस यादगार मैच को भला कैसे दरकिनार किया जा सकता है जिसमें रैना ने 116 रन की पारी खेलकर बांग्लादेश के सामने 284 रन की चुनौती खड़ी की थी। रैना की 116 रन की कीमती शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया यह मैच सात विकेट से जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुरेश रैना - फोटो : File
साल 2015 के वर्ल्ड कप में भी रैना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 110 रन की पारी खेलकर पूरी दुनिया में अपनी लाजवाब बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था। इस मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ रैना ने 110 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें